Move to Jagran APP
5/5शेष फ्री लेख

धनबाद का यूथ फराह खान को मानता है नंबर वन कोरियोग्राफर...बॉलीवुड अभिनेता अभिनेत्रियों को नाचकर स्थापित किया कीर्तिमान

सलमान खान शाहरुख खान संजय दत्त सैफ अली खान काजोल दीपिका पादुकोण उर्मिला मातोंडकर श्रीदेवी माधुरी दीक्षित रानी मुखर्जी प्रीति जिंटा करीना कपूर करिश्मा कपूर मिथुन चक्रवर्ती रेखा जितेंद्र समेत हीमैन धर्मेंद्र तक को अपने मन मुताबिक डांस कराने वाली मशहूर कोरियोग्राफर फराह खान का आज जन्मदिन है।

By Atul SinghEdited By: Updated: Sat, 08 Jan 2022 04:27 PM (IST)
Hero Image
डांस कराने वाली मशहूर कोरियोग्राफर फराह खान का आज जन्मदिन है। (जागरण)

आशीष सिंह, धनबाद: सलमान खान, शाहरुख खान, संजय दत्त, सैफ अली खान, काजोल, दीपिका पादुकोण, उर्मिला मातोंडकर, श्रीदेवी, माधुरी दीक्षित, रानी मुखर्जी, प्रीति जिंटा, करीना कपूर, करिश्मा कपूर, मिथुन चक्रवर्ती, रेखा, जितेंद्र समेत हीमैन धर्मेंद्र तक को अपने मन मुताबिक डांस कराने वाली मशहूर कोरियोग्राफर फराह खान का आज जन्मदिन है। धनबाद के भी नृत्य प्रेमी फराह खान का जन्मदिन मना रहे हैं। डांस को अपना सब कुछ मानने वाले धनबाद के युवा कहते हैं कि फराह खान एक लीजेंडरी कोरियोग्राफर हैं, इसमें कोई शक नहीं है। हम सभी भी उनकी तरह डांस करना चाहते हैं। आइए जानते हैं धनबाद के युवा फराह खान के जन्मदिन पर क्या बता रहे हैं। स्पार्क्स डांस अकादमी हीरापुर के निदेशक शशि सिंह कहते हैं कि फराह खान डांसर के लिए एक प्रेरणा हैं। फराह खान ने अपने करियर की शुरुआत सहायक निर्देशक से की थी। जो जीता वही सिकंदर फिल्म की शूटिंग में फराह खान सहायक निर्देशक के तौर पर काम कर रही थीं, एक दिन की बात है फिल्म के कोरियोग्राफर नहीं आए। उसी दिन एक गाने का शूटिंग होनी थी। फिल्म के निर्देशक ने फराह को गाने की कोरियोग्राफी करने को कहा। फराह ने मौका जाने नहीं दिया और पहला गीत कोरियोग्राफ किया। धनबाद के कई युवा भी फराह खान जैसा कोरियोग्राफर बनना चाहते हैं।

आज निर्देशक, निर्माता, कोरियोग्राफर फराह खान का जन्म दिवस है। मेरी तराफ से फराह खान को ढेर सारी सुभकामनाएं। फराह के बारे में क्या बोलूं उनके बारे में बोलने के लिए शब्द कम पड़ जाएंगे। फराह हम सब लड़कियों के लिए एक प्रेरणा हैं। हर डांसर फराह खान बनना चाहता है। फिल्म इंडस्ट्री में बड़ा नाम कमाया, हम भी कुछ ऐसा ही करना चाहते हैं। मेरी बचपन से ख्वाइश ज की उनके जैसी बनूं। फरहा खान को जन्मदिन की ढेर सारी शुभकामनाएं।

- स्वीटी सिंह, छात्रा स्पार्क्स डांस अकादमी

फराह मैम की बचपन से बड़ी फैन रही हूं। उनसे प्रेरणा लेकर ही डांस सीखना शुरू किया। फराह खान मेरे लिए रोल मॉडल हैं। आगे चलकर मुझे भी फराह खान जैसा डांसर और कोरियोग्राफर बनाना है।

- रूबी कुमारी, छात्रा

फराह खान की कोरियोग्राफी बचपन से देखती आई हूं। बड़ी-बड़ी हस्तियों को नचाया है। फराह खान से प्रेरित हो कर डांस सीखना शुरू किया। बहुत किम समय में बहुत बड़ी उपलब्धि हासिल की। फराह जैसी एक बहुत बड़ी डांसर या कोरियोग्राफर बनाना चाहती हूं।

- प्रिया कुमारी, छात्रा

- फराह मैम को जन्मदिन की ढेर सारी शुभकामनाएं। फराह खान एक अच्छी कोरियोग्राफर और निर्देशक हैं। जिस महिला ने शोबिज में लगभग 25 शानदार वर्ष पूरे किए हैं, उन्हें कौन नहीं नंबर कौन कहेगा। एक डांस नंबर को कोरियोग्राफी करने के तरीके को भी बदल दिया है। उनका छैय्या छैय्या गीत आज भी लैंडमार्क है। उनसे प्रेरणा लेकर हम लोग यहां तक पहुंचे।

- शालू सिंह, छात्रा

फराह खान को आपको जन्मदिन की बहुत-बहुत शुभकामनाएं। भगवान आपकी आयु लंबी करे। फराह खान से इंस्पायर हो कर डांस सीखना शुरू किया। आगे चलकर फराह खान जैसी बनने की ख्वाहिश है।

- नब्या शर्मा, छात्रा

फराह खान की बहुत बड़ी फैन हूं। इनकी ओम शांति ओम फिल्म में की गई कोरियोग्राफी जबरदस्त है। इसका कारण यह है कि इसमें एक दर्जन से अधिक बॉलीवुड अभिनेता अभिनेत्रियों को इन्होंने नचाया। कोरियोग्राफर हो तो ऐसा।

- काजल गुप्ता, छात्रा

फराह खान जैसी दिक्कत कोरियोग्राफर से ही प्रेरणा लेकर डांस सीखना शुरू किया और आज एक अच्छी डांसर हूं। जन्मदिन की बहुत-बहुत शुभकामनाएं फराह मैम। आप महान हैं। बहुत ही कम समय में सफल डांसर और कोरियोग्राफर बनी।

- मानसी सिंह, छात्रा

लोकल न्यूज़ का भरोसेमंद साथी!जागरण लोकल ऐपडाउनलोड करें