Move to Jagran APP

Singh Mansion Dhanbad: झरिया की पूर्व विधायक कुंती सिंह का मैक्स में चल रहा इलाज, समर्थक चिंतित

Singh Mansion Dhanbad कुंती सिंह की उम्र 70 वर्ष से अधिक बताई जाती है। वे दो बार झरिया विधानसभा का प्रतिनिधित्व कर चुकी हैं। पहली बार भाजपा के टिकट पर 2005 के झारखंड विधानसभा चुनाव में विधायक चुनी गईं। इसके बाद 2009 के विधानसभा चुनाव में दोबारा विधायक बनीं।

By MritunjayEdited By: Updated: Fri, 23 Jul 2021 05:43 AM (IST)
Hero Image
झरिया की पूर्व विधायक कुंती सिंह ( फाइल फोटो)।
जागरण संवाददाता, धनबाद। झरिया की पूर्व विधायक कुंती सिंह का नई दिल्ली स्थित मैक्स सुपर स्पेशिलिटी अस्पताल में इलाज चल रहा है। उनकी स्थिति खतरे से बाहर है। उन्हें बुधवार की रात मैक्स में भर्ती कराया गया था। तबीयत खराब होने के बाद रांची से शाम छह बजे की फ्लाइट से दिल्ली ले जाया गया। साथ में उनकी पुत्री किरण सिंह व दो कर्मचारी भी दिल्ली गए हैं। कुंती सिंह की तबीयत खराब होने से जनता मजदूर संघ और भाजपा के नेता-कार्यकर्ता चिंतित हैं। वे जनता मजदूर संघ का नेतृत्व करती हैं।

मैक्स में पहले भी हो चुका इलाज

कुंती सिंह करीबी सूत्रों के मुताबिक मंगलवार रात में उन्हें नींद आने के बाद चिकित्सकों ने कुछ देर आराम करने देने की सलाह दी थी। इसके बाद उन्हें सुबह सात बजे की फ्लाइट से ले जाने का इरादा बदल दिया गया। दोपहर दो बजे के करीब उन्हें यहां से रांची के लिए रवाना किया गया जहां से शाम छह बजे की फ्लाइट से वे दिल्ली गईं। पूर्व विधायक को पेट में गैस की शिकायत थी और पूरे बदन में दर्द हो रहा था। इसके बाद उन्हें केंद्रीय अस्पताल ले जाया गया। वहां से उन्हें अशर्फी हास्पिटल ले जाया गया था जहां चिकित्सकों ने उनके लिवर में इंफेक्शन बताया। बेहतर इलाज के लिए आइएलबीएस ले जाने की सलाह दी गई। लिहाजा स्वजनों ने तत्काल इसकी व्यवस्था की। हालांकि दिल्ली ले जाने के बाद आइएलबीएस के बजाय मैक्स में भर्ती कराया गया। 

70 से अधिक उम्र, दो बार झरिया का किया प्रतिनिधित्व

कुंती सिंह की उम्र 70 वर्ष से अधिक बताई जाती है। वे दो बार झरिया विधानसभा का प्रतिनिधित्व कर चुकी हैं। पहली बार भाजपा के टिकट पर 2005 के झारखंड विधानसभा चुनाव में विधायक चुनी गईं। इसके बाद 2009 के विधानसभा चुनाव में दोबारा विधायक बनीं। 2014 के विधानसभा चुनाव में खुद चुनाव न लड़ कर अपने बेटे संजीव सिंह को नाम आगे बढ़ाया। संजीव सिंह को भाजपा ने टिकट दिया और वे चुनाव जीतकर विधायक बने। संजीव सिंह फिलहाल दुमका जेल में बंद हैं।

आपके शहर की हर बड़ी खबर, अब आपके फोन पर। डाउनलोड करें लोकल न्यूज़ का सबसे भरोसेमंद साथी- जागरण लोकल ऐप।