Move to Jagran APP
5/5शेष फ्री लेख

Jharkhand News: तीन लोकसभा क्षेत्रों के भाजपा नेताओं का आज धनबाद में जुटान, कई दिग्गज नेताओं का संबोधन

Jharkhand News झारखंड के धनबाद गिरिडीह एवं कोडरमा लोकसभा क्षेत्र के भाजपा के प्रमुख नेताओं का रविवार को धनबाद में जुटान होगा। प्रदेश भाजपा अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी एवं संगठन महामंत्री कर्मवीर सिंह इस बैठक को मुख्य रूप से संबोधित करेंगे। केंद्रीय मानव संसाधन राज्य मंत्री व कोडरमा की सांसद अन्नपूर्णा देवी भी इस बैठक में शामिल होंगी। जिला भाजपा कार्यालय में दिन 11 बजे बैठक शुरू होगी।

By Dileep Kumar Sinha Edited By: Sanjeev KumarUpdated: Sun, 07 Jan 2024 12:14 PM (IST)
Hero Image
तीन लोकसभा क्षेत्रों के भाजपा नेताओं का आज धनबाद में जुटान (जागरण)

 जागरण संवाददाता, धनबाद। Jharkhand News: झारखंड के धनबाद, गिरिडीह एवं कोडरमा लोकसभा क्षेत्र के भाजपा के प्रमुख नेताओं का रविवार को धनबाद में जुटान होगा। प्रदेश भाजपा अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी एवं संगठन महामंत्री कर्मवीर सिंह इस बैठक को मुख्य रूप से संबोधित करेंगे। केंद्रीय मानव संसाधन राज्य मंत्री व कोडरमा की सांसद अन्नपूर्णा देवी भी इस बैठक में शामिल होंगी।

जिला भाजपा कार्यालय में दिन 11 बजे बैठक शुरू होगी। धनबाद, गिरिडीह एवं कोडरमा लोकसभा क्षेत्र के सांसदों के अलावा तीनों लोकसभा क्षेत्रों के प्रदेश कार्यसमिति सदस्य एवं जिलाध्यक्ष इस बैठक में शामिल होंगे। बताया जा रहा है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का इसी माह संभवत: 13 जनवरी को धनबाद में कार्यक्रम होगा।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी यहां सिंदरी में हर्ल का उदघाटन कर सकते हैं। साथ ही लोकसभा चुनाव को लेकर भी इस बैठक में मंथन होगा। भाजपा ने यह बैठक काफी जल्दबाजी में बुलाई है। शनिवार को दोपहर करीब दो बजे इस बैठक की सूचना प्रदेश भाजपा ने दी है।

यह भी पढ़ें

Ram Mandir: 'अयोध्या में किसी का श्राद्ध हो रहा है क्या', निमंत्रण को लेकर जेडीयू सांसद के बिगड़े बोल

Bihar News: शीत लहर कब चलती है, बच्चों के लिए कितना खतरनाक? पढ़ें इससे बचाव के उपाय

आपके शहर की तथ्यपूर्ण खबरें अब आपके मोबाइल पर