Move to Jagran APP

रांची जानेवालों के लिए खुशखबरी, कल से धनबाद-बोकारो होकर चलेगी बर्धमान-हटिया मेमू

आम यात्रियों से जुड़ी महत्वपूर्ण खबर। रेलवे ने बर्धमान से हटिया के बीच चलने वाली मेमू पैसेंजर ट्रेन को चलाने की घोषणा कर दी है। बर्धमान से हटिया के बीच छह जनवरी से मेमू चलने लगेगी। वापसी में हटिया से बर्धमान के लिए इस ट्रेन को सात जनवरी से चलाया जाएगा।

By JagranEdited By: Published: Tue, 05 Jan 2021 06:35 AM (IST)Updated: Tue, 05 Jan 2021 06:35 AM (IST)
रांची जानेवालों के लिए खुशखबरी, कल से धनबाद-बोकारो होकर चलेगी बर्धमान-हटिया मेमू

जागरण संवाददाता, धनबाद : आम यात्रियों से जुड़ी महत्वपूर्ण खबर। रेलवे ने बर्धमान से हटिया के बीच चलने वाली मेमू पैसेंजर ट्रेन को चलाने की घोषणा कर दी है। बर्धमान से हटिया के बीच छह जनवरी से मेमू चलने लगेगी। वापसी में हटिया से बर्धमान के लिए इस ट्रेन को सात जनवरी से चलाया जाएगा। इस ट्रेन के चलने से झारखंड से पश्चिम बंगाल के कई शहरों तक पहुंचने की राह आसान होगी। धनबाद, गोमो और बोकारो के यात्रियों को कम किराए में सफर का मौका मिलेगा। इसके साथ ही आसनसोल से बोकारो और आसनसोल से रांची के बीच चलने वाली पैसेंजर ट्रेन भी छह जनवरी से चलने लगेगी। रेलवे ने इन ट्रेनों का टाइम टेबल भी जारी कर दिया है।

बर्धमान हटिया मेमू 22 मार्च से ही रद है। इस बीच पिछले महीने से पूर्व रेलवे ने कुछ पैसेंजर ट्रेनों को चलाना शुरू किया। इनमें बर्धमान हटिया मेमू भी शामिल थी। पर इस ट्रेन को ब‌र्द्धमान से आसनसोल के बीच चलाया जा रहा था। अब छह जनवरी से पहले की तरह ब‌र्द्धमान से हटिया तक चलेगी। इस ट्रेन के ठहराव में कोई बदलाव नहीं किया गया है। इस ट्रेन का ठहराव दोनों ओर से सभी स्टेशन पर होगा।

*63503 बर्धमान हटिया मेमू*

वर्धमान सुबह 6.35

कुमारधुबी सुबह 9.20

धनबाद दिन 10.42

गोमो 11.40

बोकारो दोपहर 1.05

रांची शाम 4.30

हटिया शाम 5.30

*63504 हटिया बर्धमान मेमू*

हटिया सुबह 8.10

रांची सुबह 8.15

बोकारो दोपहर 1.15

गोमो दोपहर 2.20

धनबाद शाम 3.45

कुमारधुबी शाम 5.30

बर्धमान रात 8.30

-----

63596 आसनसोल बोकारो

आसनसोल शाम 6.00

बोकारो रात 11.10

63595 बोकारो आसनसोल

बोकारो - अलसुबह 3.35

आसनसोल सुबह 8.50


This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.