Move to Jagran APP

झरिया की पूर्व विधायक कुंती सिंह की स्थिति गंभीर, सेंट्रल अस्पताल से अशर्फी में शिफ्ट Dhanbad News

Former Jharia MLA Kunti Singh झरिया की पूर्व विधायक कुंती सिंह की स्थिति गंभीर है। उनका इलाज बीसीसीएल के सेंट्रल अस्पताल में चल रहा था। चिकित्सकों ने बाहर ले जाने की सलाह दी। इसके बाद उन्हें असर्फी अस्पताल में ले जाया गया।

By MritunjayEdited By: Updated: Wed, 21 Jul 2021 08:19 AM (IST)
Hero Image
झरिया के पूर्व विधायक बेटे संजीव सिंह के साथ कुंती सिंह ( फाइल फोटो)।
जागरण संवाददाता, धनबाद।  झरिया की पूर्व विधायक कुंती सिंह की तबीयत आज अचानक बिगड़ गई। उन्हें केंद्रीय अस्पताल से तत्काल अशर्फी हॉस्पिटल रेफर कर दिया गया। हालांकि वहां भी डॉक्टरों ने हाथ खड़े कर दिए। कुंती सिंह को दिल्ली रेफर कर दिया गया है। लेकिन कुंती सिंह अब बाहर जाने को तैयार नहीं हैं। फिलहाल उनका इलाज अशर्फी अस्पताल में ही चल रहा है। उनके स्वास्थ्य को लेकर समर्थक चिंतित हैं। बड़ी संख्या में समर्थक अशर्फी अस्पताल में माैजूद हैं।

पेट में असहनीय दर्द

भाजपा की पूर्व विधायक कुंती सिंह की उम्र 70 से ज्यादा है। करीबियों ने बताया कि पेट में गैस हो जाने की वजह से मंगलवार को उन्हें असहनीय दर्द होने लगा। धीरे-धीरे दर्द पूरे बदन में होने लगा। इसके बाद केंद्रीय अस्पताल के चिकित्सकों ने उन्हें बाहर ले जाने की सलाह दी। कुंती सिंह को अशर्फी हॉस्पिटल लाया गया। यहां डॉक्टर पंकज व डॉक्टर अभिषेक ने उनका इलाज किया। लेकिन स्थिति नहीं सुधरने पर दिल्ली ले जाने की सलाह दी। लेकिन वह बाहर जाने को तैयार नहीं हैं। इसके बाद अशर्फी में ही इलाज चल रहा है।

पैर में इंफेक्शन का चल रहा इलाज

बता दें कि पैर में इंफेक्शन की वजह से कुंती सिंह काफी दिनों से केंद्रीय अस्पताल में भर्ती थीं। वहां इनका शुगर लेवल काफी अधिक होने की वजह से इंसुलिन दे कर शुगर लेवल ठीक किया गया। इसके बाद पैर का ऑपरेशन किया गया। वह स्वास्थ्य लाभ कर रही थी लेकिन मंगलवार को अचानक दिग्गज भाजपा नेत्री की तबीयत बिगड़ गई। अस्पताल में उनके समर्थकों की काफी भीड़ देखी गई।

बहुचर्चित सूरजदेव सिंह की हैं पत्नी

झरिया के पूर्व विधायक स्व. सूरजदेव सिंह की पत्नी हैं कुंती हैं। वह झरिया विधानसभा क्षेत्र का झारखंड में विधान सभा में दो बार प्रतिनिधित्व कर चुकी हैं। कुंती सिंह के पुत्र संजीव सिंह भी झरिया से विधायक रह चुके हैं। फिलहाल दुमका जेल में बंद हैं।

आपके शहर की हर बड़ी खबर, अब आपके फोन पर। डाउनलोड करें लोकल न्यूज़ का सबसे भरोसेमंद साथी- जागरण लोकल ऐप।