Jharkhand Weather: सावधान! झारखंड में आज भी होगी जमकर बारिश, अगले 48 घंटे में बंगाल की खाड़ी में फिर नया लो प्रेशर
झारखंड में मानसून सक्रिय है जिससे लगातार बारिश हो रही है। मौसम विभाग के अनुसार पश्चिमी झारखंड में लो प्रेशर कमजोर हो रहा है लेकिन बंगाल की खाड़ी में नया सिस्टम बन रहा है जिसका असर यहां भी दिखेगा। अगले तीन दिनों तक तापमान में विशेष बदलाव की संभावना नहीं है लेकिन गरज के साथ हल्की से मध्यम बारिश का अनुमान है।
जागरण संवाददाता, धनबाद। मानसूनी बादल इस बार खूब भीगा रहा है। हर दिन मौसम के किसी न किसी प्रणाली की सक्रियता से बारिश हो रही है।
रविवार को सुबह से दोपहर तक थम-थम कर फुहारें पड़ी। दोपहर बाद बारिश की गतिविधियां कम हुईं। बादल छाने और बारिश का सिलसिला अभी जारी रह सकता है।
सोमवार को भी बादल छाए रह सकते हैं। एक-दो बार बारिश भी हो सकती है। पूरे दिन बारिश या निरंतर वर्षा जैसी स्थिति बनने की संभावना कम है।
मौसम केंद्र रांची से जारी पूर्वानुमान में बताया गया कि झारखंड के पश्चिमी हिस्से में लो प्रेशर सक्रिय है। अगले 24 घंटे के दौरान धीरे-धीरे इसके कमजोर पड़ने का अनुमान है।
दूसरी ओर, अगले 48 घंटे के दौरान बंगाल की खाड़ी में फिर एक नया लो प्रेशर सक्रिय होने के संकेत मिल रहे हैं। बंगाल की खाड़ी वाले पश्चिम बंगाल व ओडिशा के हिस्से में लो प्रेशर सक्रिय होने से इसका प्रभाव झारखंड पर भी दिख सकता है।
अगले तीन दिनों के दौरान अधिकतम तापमान में किसी बड़े बदलाव की संभावना नहीं है। अनेक स्थानों में गर्जन के साथ हल्के से मध्यम दर्जे की वर्षा होने का अनुमान है।
यह भी पढ़ें-
झारखंड की राजधानी रांची समेत दूसरे जिलों के मौसम का हाल जानने के लिए यहां क्लिक करें।
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।