Move to Jagran APP
5/5शेष फ्री लेख

IIT ISM Dhanbad: वेज और नॉन वेज पर शुरू हुए बवाल पर विराम! सफायर हाॅस्टल की मेस कमेटी बहाल

Dhanbad News धनबाद के आईआईटी आईएसएम में वेज और नाॅन वेजिटेरियन खाने को लेकर शुरू हुआ बवाल जल्‍द खत्‍म होने को है। प्रबंधन वेज और नाॅन वेज छात्रों को अलग-अलग बैठकर खाना खाने की बात पर विचार कर रहा है। दरअसल बीते दिनों एक वेजिटेरियन छात्र को मलाई कोफ्ते से अंडे की बू आने लगी तो बात काफी आगे बढ़ गई।

By Jagran NewsEdited By: Arijita SenUpdated: Fri, 13 Oct 2023 10:07 AM (IST)
Hero Image
धनबाद में स्थित आईआईटी आईएसएम कॉलेज का कैंपस।

जागरण संवाददाता, धनबाद। आईआईटी आईएसएम में वेज और नाॅन वेजिटेरियन खाने को लेकर जारी गतिरोध खत्म होने को है। आईआईटी आईएसएम में एमटेक छात्रों और रिसर्च स्काॅलर्स के हाॅस्टल में विद्यार्थियों और हाॅस्टल प्रबंधन के बीच नाॅनवेज और वेजिटेरियन खाने को लेकर जारी गतिरोध को देखते हुए दोनों पक्षों के बीच संस्थान के डीएसडब्ल्यू प्रो. एमके सिंह मध्यस्थता कर रहे हैं।

मान ली गईं विद्यार्थियों की मांगें

उन्होंने गुरुवार को दोनों पक्षों के साथ बैठक की। इसमें वेजिटेरियन विद्यार्थियों की कई मांगें मान ली गई हैं। सबसे बड़ी मांग विद्यार्थियों की मेस कमेटी को फिर से बहाल करने का निर्णय लिया गया।

बैठक में मेस कमेटी के सदस्यों को भी बुलाया गया था। अधिकारियों ने छात्रों को भरोसा दिया कि प्रबंधन वेजिटेरियन और नाॅन वेजिटेरियन छात्रों को अलग-अलग डाइनिंग हाॅल में बैठने की मांग पर गंभीरता से विचार कर रहा है।

यह भी पढ़ें: झारखंड में त्योहारों को लेकर पुलिसकर्मियों की छुट्टियां रद्द, गृह सचिव ने दिए निर्देश; शुक्रवार को सीएम करेंगे बैठक

वेजिटेरियन और नाॅन वेजिटेरियन के अलग बैठकर खाने पर विचार

इस व्यवस्था को प्रयोग के तौर पर शीघ्र ही लागू करने का निर्णय लिया गया। यह भी कहा कि अगर यह प्रयोग सफल रहा, तो आगे स्थाई तौर पर यह व्यवस्था लागू की जाएगी।

संस्थान में वेजिटेरियन और नाॅन वेजिटेरियन भोजन पर हुए विवाद की बात सामने आने पर हाॅस्टल प्रबंधन बैकफुट पर आ गया था।

प्रबंधन की ओर से छात्रों को भरोसा दिया गया है कि प्रबंधन किसी की भावनाओं को आहत करना नहीं चाहता है। यदि वेजिटेरियन और नाॅन वेजिटेरियन छात्र अलग-अलग डाइनिंग हाल में बैठकर खाना खाना चाहते हैं, तो प्रबंधन इस पर कोई विचार करेगा।

यह भी पढ़ें: नक्‍सलियों का तांडव: भाकपा माओवादियों ने रेलवे लाइन कंस्‍ट्रक्‍शन साइट पर किया हमला, मजदूरों संग की मारपीट; कई वाहनों में लगाई आग

लोकल न्यूज़ का भरोसेमंद साथी!जागरण लोकल ऐपडाउनलोड करें