Move to Jagran APP
5/5शेष फ्री लेख

Indian Railways: 25 और 29 नवंबर को प्रभावित रहेंगी ट्रेनें, बोकारो-महुदा होकर नहीं चलेगी रांची-हावड़ा इंटरसिटी

दक्षिण पूर्व रेलवे के आद्रा और खड़गपुर में अलग-अलग दिनों में लिए जानेवाले ट्रैफिक ब्लॉक के कारण झारखंड बंगाल और बिहार की ट्रेनें प्रभावित रहेंगी। खड़गपुर रेल मंडल के खाटकूड़ा स्टेशन पर ओवरब्रिज के गार्डर चढ़ाने के लिए 25 नवंबर को ट्रैफिक ब्‍लॉक रहेगा।

By Jagran NewsEdited By: Deepak Kumar PandeyUpdated: Thu, 24 Nov 2022 01:03 PM (IST)
Hero Image
आद्रा मंडल में भी विकास कार्याें के लिए ट्रैफिक ब्लॉक रहेगा।

जागरण संवाददाता, धनबाद: दक्षिण पूर्व रेलवे के आद्रा और खड़गपुर में अलग-अलग दिनों में लिए जानेवाले ट्रैफिक ब्लॉक के कारण झारखंड, बंगाल और बिहार की ट्रेनें प्रभावित रहेंगी। खड़गपुर रेल मंडल के खाटकूड़ा स्टेशन पर ओवरब्रिज के गार्डर चढ़ाने के लिए 25 नवंबर को ट्रैफिक ब्‍लॉक रहेगा। इसके साथ ही आद्रा मंडल में भी विकास कार्याें के लिए ट्रैफिक ब्लॉक रहेगा।

इस वजह से टाटा- बरकाकाना, दानापुर-टाटा समेत कई ट्रेनें प्रभावित होंगी। दूसरी ओर, 29 नवंबर को आद्रा मंडल में अंडरपास निर्माण के लिए ट्रैफिक ब्लॉक के कारण रांची-हावड़ा इंटरसिटी बोकारो, चंदुपरा और महुदा होकर नहीं चलेगी। इसे खड़गपुर-टाटा रूट से डायवर्ट कर दिया जाएगा। दोनों ओर से ट्रेन टाटा होकर चलेगी। इधर पूर्व रेलवे के आसनसोल मंडल के चित्तरंजन और सालानपुर के बीच डाउन लाइन पर 24 नवंबर से ट्रैफिक ब्लॉक शुरू हो गया है। दोपहर 3:20 से शाम 6:20 तक आठ दिनों के लिए ट्रैफिक ब्लॉक रहेगा।

24, 25, 27, 28, 29 व 30 नवंबर और एक व दो दिसंबर को ट्रैफिक ब्लॉक के कारण 03676 झाझा-आसनसोल मेमू पैसेंजर ढाई घंटे लेट से चलेगी। 03582 बांका-जसीडीह पैसेंजर डेढ़ घंटे लेट से चलेगी। 

रद की गईं ट्रेनें

- 13512 आसनसोल-टाटा एक्सप्रेस 25 नवंबर को रद

- 13311 टटा - आसनसोल एक्सप्रेस 25 नवंबर को रद

प्रभावित ट्रेनें

- 08151 टाटा-बरकाकाना पैसेंजर 25 नवंबर को दोपहर 3:15के बदले शाम 5:15 पर चलेगी।

- 03549 आसनसोल-पुरुलिया मेमू 25 को आद्रा तक जाएगी

- 03593 पुरुलिया - आसनसोल मेमू 25 को आद्रा से चलेगी

- 18184 दानापुर - टाटा एक्सप्रेस 25 को एक घंटे लेट से चलेगी

- 18627 हावड़ा - रांची एक्सप्रेस 29 नवंबर को महुदा, चंद्रपुरा व बोकारो के के बजाय खड़गपुर, टाटा, चांडिल, पुरुलिया व कोटशिला होकर चलेगी।

- 18628 रांची - हावड़ा इंटरसिटी 29 नवंबर को बोकारो, चंद्रपुरा व महुदा के बदले कोटशीला, पुरुलिया,  टाटा व खड़गपुर होकर चलेगी।

लोकल न्यूज़ का भरोसेमंद साथी!जागरण लोकल ऐपडाउनलोड करें