Move to Jagran APP
5/5शेष फ्री लेख

Jharkhand News: एक ओर बायोमेट्रिक से हाजिरी बनाने का निर्देश, दूसरी ओर 10 दिन में ही मशीन खराब

Jharkhand News धनबाद सदर अस्पताल में सरकार के बायोमेट्रिक हाजिरी लगाने के निर्देश के महज 10 दिन बाद ही मशीन खराब हो गई है। इससे पहले भी बायोमेट्रिक हाजिरी के निर्देश के बाद यहां पर मशीन खराब हो गई थी। अब प्रबंधन ने मामले की जानकारी वरीय अधिकारियों को दी है। सिविल सर्जन कार्यालय में भी बायोमेट्रिक मशीन खराब है।

By Mohan Kumar Gope Edited By: Mukul Kumar Updated: Sun, 08 Sep 2024 02:24 PM (IST)
Hero Image
प्रस्तुति के लिए इस्तेमाल की गई तस्वीर

जागरण संवाददाता, धनबाद। सरकार के बायोमेट्रिक हाजिरी लगाने के निर्देश के महज 10 दिन के अंदर ही सदर अस्पताल में मशीन खराब हो गई है।

30 अगस्त को सरकार के निर्देश के बाद यहां पर बायोमेट्रिक मशीन से हाजिरी बनाने का निर्देश जारी किया गया। अस्पताल प्रबंधन की ओर से यहां पर मशीन लगाए गए, लेकिन अब मशीन खराब हो जाने के कारण फिर से मैन्युअल हाजिरी शुरू हो गई है।

इससे पहले भी बायोमेट्रिक हाजिरी के निर्देश के बाद यहां पर मशीन खराब हो गई थी। अब प्रबंधन ने मामले की जानकारी वरीय अधिकारियों को दी है। 

सिविल सर्जन कार्यालय में भी मशीन खराब

सदर अस्पताल के साथ ही सिविल सर्जन कार्यालय में भी बायोमेट्रिक मशीन खराब है। यहां पर भी मुख्यालय के निर्देश का पालन नहीं किया जा रहा है। आने वाले डॉक्टर और कर्मचारियों का कोई समय सारणी नहीं है। यहां पर भी फिर से मैन्युअल हाजिरी बनाई जा रही है। 

समय पर नहीं पहुंच रहे डॉक्टर

बायोमेट्रिक हाजिरी नहीं बनने के कारण सदर अस्पताल में समय पर कई डॉक्टर नहीं पहुंच रहे हैं। 9:00 बजे से शाम 3:00 बजे तक ओपीडी का समय रहता है, लेकिन डॉक्टर 11:00 बजे जाकर 1:00 चले जा रहे हैं। अस्पताल प्रबंधन ने इसकी भी जानकारी वरीय अधिकारियों को दी है।

यह भी पढ़ें

Bihar Roads: 3 NH जोड़ेगी एक सड़क, घट जाएगी दूरी और समय की भी होगी बचत; खास तकनीक से निर्माण की तैयारी

डेंगू से निपटने के लिए स्वास्थ्य विभाग का प्लान तैयार, 76 लाख में खरीदी जाएगी ये मशीन