Move to Jagran APP
5/5शेष फ्री लेख

जीवन को स्वच्छ और समृद्ध बनाता है योग... जीने का हौसला भी दिया, इसी से खुलती है तरक्‍की की राह

योग आसन जीवन को स्वच्छ और समृद्ध बनाता है। कहा ही गया है स्वच्छ शरीर में भगवान बसते हैं। इसी को ध्यान रखते हुए मंगलवार को सेवा और समर्पण संस्था की ओर से अंतरराष्ट्रीय योगा दिवस पर अपने कार्यालय श्री कृष्णा प्लाजा सरायढेला में योग दिवस का आयोजन किया गया।

By Deepak Kumar PandeyEdited By: Updated: Tue, 21 Jun 2022 04:07 PM (IST)
Hero Image
योग की विभिन्‍न मुद्रा में मिसेज इंडिया फोटोजेनिक निधि जायसवाल।

जागरण संवाददाता, धनबाद: योग आसन जीवन को स्वच्छ और समृद्ध बनाता है। कहा ही गया है स्वच्छ शरीर में भगवान बसते हैं। इसी मुद्दे को ध्यान रखते हुए मंगलवार को सेवा और समर्पण संस्था की ओर से अंतरराष्ट्रीय योगा दिवस पर अपने कार्यालय श्री कृष्णा प्लाजा सरायढेला में योग दिवस का आयोजन किया गया। उपस्थित सभी लोगों को योग व्यायाम कराया गया। सभी से यह भी कहा गया कि सिर्फ एक दिन अंतर्राष्ट्रीय दिवस के दिन ही नहीं, बल्कि हर दिन योग करना बहुत जरूरी है। इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में भाजपा के मीडिया प्रभारी मिल्टन पार्थसारथी मौजूद रहे। इसके साथ ही संस्था की सदस्य काजल झा, सुभाष, प्रतिष्ठा वर्मा, सोनी वर्मा, मनीषा सिंह, संजीव सिंह, प्रीति, पूनम, सुष्मिता आदि मौजूद थीं।

इसी तरह मिसेज इंडिया फोटोजेनिक निधि जायसवाल ने अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर योग करके निरोग रहने का संदेश दिया। उन्होंने कहा कि इस तनाव और भागदौड़ वाली ज़िंदगी में योग करके ही स्वस्थ्य रहा जा सकता है। वह हर दिन अपने घर मे योग करती है। कोविड के समय भी नियमित योग करने वाले ही जल्दी स्वस्थ्य हो रहे थे। फिट रहने का सबसे बेहतरीन मूलमंत्र है योग करना। आज भारतीय योग का विश्व ने भी लोहा माना है। इसीलिए पूरे विश्व में इसका आयोजन किया जा रहा है।

योग आरोग्य की चाबी है, इसे अपने जीवन का हिस्सा बनाएं

अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर मंगलवार को जगजीवन नगर स्थित दिव्यांग बच्चों की स्कूल पहला कदम में योगा ट्रेनर नीरू सचदेवा ने दिव्यांग बच्चों को योग करवाया। उन्‍होंने बच्‍चों को योग से लाभ के बारे में विस्तार से बताया। बच्चों ने सूर्य नमस्कार, ताड़ासन आदि किया। ट्रेनर सचदेवा ने कहा कि योग बहुत सूक्ष्म विज्ञान पर आधारित विषय है, जो मन और शरीर के बीच सामंजस्य स्थापित करने पर ध्यान देता है। यह स्वस्थ जीवनयापन की कला एवं विज्ञान है। इस अवसर पर गिरिडीह से आए हुए अतिथियों ने कहा कि योग आरोग्य की चाबी है तथा इसे अपने जीवन का हिस्सा बनाएं। दिव्यांग बच्चों को रोज योग कराने से उनमें काफी शारीरिक एवम मानसिक विकास की संभव है।

ओम उच्चारण के साथ शुरू किया गया योग

अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर मारवाड़ी युवा मंच धनबाद कोल सिटी शाखा की ओर से शिविर का आयोजन विनायका अपार्टमेंट मटकुरिया में किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत योग गुरु जितेंद्र विश्वकर्मा एवं रीता विश्वकर्मा ने ओम के उच्चारण से की। इसके बाद लोगों को विभिन्‍न आसन एवं प्राणायाम कराया और उनसे होने वाले फायदे बताकर लोगों को जागरूक किया। कार्यक्रम के समापन पर दोनों योग गुरुओं को अंगवस्त्र ओढ़ाकर एवं गिफ्ट देकर सम्मानित किया गया। शिविर में सांसद प्रतिनिधि नितिन भट्ट, शाखा अध्य्क्ष विकास पटवारी, सचिव नीरज अग्रवाल, निरंजन भट्ट, सतीश अग्रवाल, लक्ष्मीकांत चावड़ा, रश्मि भट्ट, जानवी, साक्षी पटवारी आदि मौजूद थे।

योग करें, रहें निरोग

रुद्रा स्वयंसेवी संस्था की ओर से अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर एक दिवसीय योग शिविर सुगना ग्राम प्राइमरी स्कूल गोविंदपुर में आयोजन किया गया। संस्था के सदस्यों ने बच्चों, शिक्षक एवं ग्रामीणों के साथ योग तथा प्राणायाम किया। तथा वहां उपस्थित सभी लोगों को योग के लाभ एवं मानसिक विकास के बारे में विस्तार से बताया तथा निरंतर योग करने की सलाह दी गई। योग करें तथा निरोग रहे का नारा संस्था के द्वारा दिया गया। मौके पर उज्जवल मंडल, समीर मंडल, सुरेंद्र, राजू, हिमांशु, विश्वनाथ, अजय मंडल, सपन मंडल, गोविंद मुर्मू, मनोज मुर्मू, अजीत मुर्मू, आकाश दास, सुजल मंडल आदि मौजूद थे।

लोकल न्यूज़ का भरोसेमंद साथी!जागरण लोकल ऐपडाउनलोड करें