Move to Jagran APP
5/5शेष फ्री लेख

JAC Board Result 2022: म‍िल‍िए गोड्डा की इस बेटी से... झारखंड में प्राप्‍त की दूसरा स्‍थान... करती थी ऐसे पढ़ाई

जैक की ओर से जारी मैट्रिक परीक्षा के परिणाम में गोड्डा के पांच विद्यार्थी टॉपर बने है। इसमें बोआरीजोर की तन्नू कुमारी को राज्य स्तर पर दूसरा स्थान मिला है। यहां की तीन छात्रा और दो छात्र स्टेट टापर की सूची में शामिल हैं।

By Atul SinghEdited By: Updated: Tue, 21 Jun 2022 10:57 PM (IST)
Hero Image
जैक की ओर से जारी मैट्रिक परीक्षा के परिणाम में गोड्डा के पांच विद्यार्थी टॉपर बने है।

जासं, गोड्डा :  जैक की ओर से जारी मैट्रिक परीक्षा के परिणाम। गोड्डा लगातार श‍िक्षा के क्षेत्र में परचम लहराता जा रहा है। इस बार मैट्र‍िक बोर्ड की परीक्षा में गोड्डा की बेटी तन्‍नू ने राज्‍य में दूसरा स्‍थान प्राप्‍त क‍िया है। तन्‍नू की इस सफलता को दो तरह देखा जा रहा है। एक तो यह बेट‍ियों के ल‍िए तो गर्व का क्षण है। दूसरी ओर गोड्डा ज‍िले के ल‍िए यह बड़ा अचीवमेंट है। अगर बेट‍ियों की बात करें।  केवल उनकी उपस्‍थ‍ित‍ि ही हर क्षेत्र में दर्ज नहीं हो रही है। बल्‍कि बेट‍ियां अब हर क्षेत्र में अव्‍व्‍ल आ रही है। इस बार यूपीएसी के आए परिणाम इस ओर इशारा करते है। ज‍िसमें टॉपर के साथ टॉप टेन में छह लड़क‍ियों ने अपना स्‍थान बनाया था।

तीन बेट‍ियों ने राज्‍य स्‍तर पर बनाई पहचान

ऐसे  बोआरीजोर की तन्नू कुमारी के साथ भी दो और छात्राएं है ज‍िन्‍होंने राज्‍य स्‍तर पर अपना लोहा मनवाया है। कुल गोड्डा के पांच विद्यार्थी टॉपर बने है। इसमें तीन छात्राएं और दो छात्र शामिल हैं। गोड्डा के बोआरीजोर स्थित प्लस टू हाई स्कूल की तन्नू कुमारी को 490 अंक मिला है। मैट्रिक की स्टेट टापर सूची में तन्नू दूसरे स्थान पर रही हैं। इसके पिता के नाम अरविंद साह और माता का नाम नीतू देवी है। तन्नू डाक्टर बनना चाहती है। इसके अलावा गोड्डा के महागामा प्रखण्ड के नयानगर स्थित उत्क्रमित उच्च विद्यालय के कुमार कृष्णानंद सिन्हा को स्टेट में 26 वां स्थान मिला है। कृष्णानंद ने 486 अंक अर्जित किए हैं। कृष्णानंद के पिता अजय मंडल और माता प्रणिता देवी अपने बेटे की सफलता पर हर्षित है। पोड़ैयाहाट के संत फ्रांसिस हाई स्कूल हरियारी की डोली कुमारी 484 अंक लाकर स्टेट टॉपरों की सूची में 47 वें स्थान पर रही। डोली के पिता भुनेश्वर मंडल किसान है। वहीं माता गीता देवी गृहणी है।

मेहरमा प्रखंड के आरएसआर हाई स्कूल बलबड्डा के नदीम सरवर ने 482 अंक लेकर राज्य में 97 वां स्थान पाया है। इसके पिता का नाम सिफत अहमद और माता जरीना सबनम हैं। जबकि सिदो कान्हू सरस्वती विद्या मंदिर ललमटिया की विद्या लक्ष्मी 481 अंक लाकर स्टेट टॉपरों की सूची में 120 वें स्थान पर रहीं। माता का नाम नीलम देवी और पिता का नाम अजय कुमार है।

तन्‍नू ने ऐसे पढ़ाई कर प्राप्‍त की सफलता

तन्नू ने अपनी सफलता का श्रेय अपने माता-पिता और शिक्षकों को दिया है। विज्ञान शिक्षक अनुज कुमार शर्मा के मार्गदर्शन में तन्नू ने मैट्रिक परीक्षा में शानदार प्रदर्शन किया है। तन्‍नू ने बताया क‍ि उसने लगातार पढ़ाई की। र‍िजीवन को कभी इगनोर नहीं क‍िया। साथ ही 5-6 घंटे की पढ़ाई प्रत‍िद‍िन करके सफलता प्राप्‍त की। एग्‍जाम से पहले सैंपल सेट व पि‍छले वर्ष के प्रश्‍नों को साल्‍व करके अभ्‍यास क‍िया था। ज‍िसका फायदा उसे फाइनल एग्‍जाम में म‍िला।

लोकल न्यूज़ का भरोसेमंद साथी!जागरण लोकल ऐपडाउनलोड करें