Move to Jagran APP
5/5शेष फ्री लेख

Jharkhand Politics: सत्ता के संरक्षण में हो रही है खनिज संपदा की लूट

राज्य में सत्ता के संरक्षण में खनिज संपदा की लूट हो रही है रांची सहित अन्य जिलों में जमीन की लूट हो रही है सत्ताधारी दलों के संरक्षण में बालू पत्थर व अन्य खनिज पदार्थों की तस्करी की जा रही है बातें भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष दीपक प्रकाश ने कहा।

By Atul SinghEdited By: Updated: Fri, 29 Oct 2021 11:57 AM (IST)
Hero Image
दीपक प्रकाश ने कहा कि सत्ता के संरक्षण में हो रहे हैं अवैध काम।

जागरण संवाददाता, गिरिडीह  : राज्य में सत्ता के संरक्षण में खनिज संपदाओं की लूट हो रही है। रांची सहित अन्य जिलों में जमीन की लूट हो रही है। सत्ताधारी दलों के संरक्षण में बालू, पत्थर व अन्य खनिज पदार्थों की तस्करी की जा रही है। ये बातें भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष सह राज्य सभा सदस्य दीपक प्रकाश ने शुक्रवार को नया परिसदन में प्रेसवार्ता के दौरान कही।

प्रकाश ने कहा कि राज्य की स्थिति भयावह है। विकास नाम की कोई चीज नहीं है। सभी क्षेत्रों में शून्यता है। इस सरकार के दो साल से अधिक हो गए। इन दो सालों में सरकार ने  जनता के लिए क्या किया इसका एक भी उदाहरण दे। राज्य में भ्रष्टाचार चरम पर है। हेमंत सरकार भ्रष्टाचार का काला अध्याय लिख रही है। झारखंड में सबसे ज्यादा 37 फीसद वैक्सीन बर्बाद हुआ। यहां पीपीई किट घोटाला भी हुआ है। भाजपा के लोग जब जीवन बचाने का काम कर रहे थे, तब राज्य सरकार कफन बांट रही थी। महंगाई के सवाल पर कहा कि देश की अर्थ व्यवस्था मजबूत हो रही है। शीघ्र ही महंगाई भी नियंत्रण में  होगी। राज्य सरकार पेट्रोलियम पदार्थों में अपने हिस्से का वैट छोड़े। इससे पेट्रोल-डीजल के दाम घटेंगे। उन्होंने कहा कि राज्य में पंचायत चुनाव की सुगबुगाहट होने लगी है। भाजपा के लगातार दबाव के कारण राज्य सरकार ने पंचायत चुनाव कराने की घोषणा की है। यह भाजपा की जीत है। सरकार भाजपा के डर से दलीय आधार पर पंचायत चुनाव नहीं कराना चाह रही है। भाजपा पंचायत और नगर निगम चुनाव में राष्ट्रवादी शक्तियों को जिताने का काम करेगी। देश में महज 270 दिनों में एक सौ करोड़ से अधिक लोगों को कोरोना का वैक्सीन दिया गया जो केंद्र सरकार की बड़ी उपलब्धि है । केंद्र सरकार जनहित में लगातार बढ़िया काम कर रही है । एक अन्य सवाल के जवाब में कहा कि गिरिडीह में पार्टी की संगठनात्मक स्थिति ठीक है । यहां कोरोना काल में कार्यकर्ताओं ने जनसेवा का अच्छा कार्य किया है । सभी कार्यकर्ता और नेता एकजुट हैं और संगठन व जनता के लिए काम कर रहे हैं।राज्य सरकार की जन विरोधी नीतियों के खिलाफ संघर्ष के लिए कार्यकर्ता तैयार रहें । मौके पर मांडू विधायक जय प्रकाश भाई पटेल, जमुआ विधायक केदार हाजरा,  जिलाध्यक्ष महादेव दुबे, पूर्व विधायक निर्भय शाहाबादी, निवर्तमान मेयर सुनील पासवान,  उप मेयर प्रकाश राम, भाजपा किसान मोर्चा के जिला अध्यक्ष दिलीप वर्मा,  अल्पसंख्यक मोर्चा के प्रदेश महामंत्री एजाज अहमद सोनू,, संजीत सिंह पप्पू,  रंजन सिन्हा आदि उपस्थित थे ।