धनबाद रेल: पटरी से पत्थर हटाने गया था कीमैन, खुद आया ट्रेन की चपेट में, मौत Dhanbad News
15 अगस्त की रात आठ बजे धनबाद रेल मंडल के दिलवा स्टेशन में ट्रेन की चपेट में आने से एक कीमैन की मौत हो गई। मृतक की पहचान सत्यनारायण यादव के रूप में हुई। वह समस्तीपुर का रहनेवाला था।
By Deepak Kumar PandeyEdited By: Published: Fri, 16 Aug 2019 12:35 PM (IST)Updated: Fri, 16 Aug 2019 12:35 PM (IST)
जागरण संवाददाता, धनबाद: 15 अगस्त की रात आठ बजे धनबाद रेल मंडल के दिलवा स्टेशन में ट्रेन की चपेट में आने से एक कीमैन की मौत हो गई। मृतक की पहचान सत्यनारायण यादव के रूप में हुई है। वह बिहार के समस्तीपुर जिले का रहनेवाला था। धनबाद में वह अपने कार्यस्थल दिलवा में रेल कॉलोनी में रह रहा था।
बताया जाता है कि गुरुवार की रात वह पटरी पर पत्थर होने की सूचना मिलने पर उस पत्थर को हटाने गया था। इसी बीच डाउन लाइन पर ट्रेन आई और वह उसकी चपेट में आ गया। हादसे में मौके पर ही कीमैन की कटकर मौत हो गई। शव को गया रेल पुलिस ले गई है।