Move to Jagran APP
5/5शेष फ्री लेख

Lok Sabha Election 2024: चुनावी रणनीति पर कांग्रेस आज करेगा मंथन, दलित वोट बैंक को भी साधने की कोशिश

कांग्रेस की धनबाद लोस समन्वय समिति की बैठक आज बनेगी रणनीति

By Dileep Kumar SinhaEdited By: Shubham SharmaUpdated: Fri, 06 Oct 2023 02:00 AM (IST)
Hero Image
लोकसभा चुनाव को लेकर धनबाद लोस समन्वय समिति की बैठक। (प्रतीकात्मक तस्वीर)

जागरण संवाददाता, धनबाद: लोकसभा चुनाव को लेकर सभी राज्यों में पार्टी पदाधिकारियों की बैठकें शुरू हो गई है। धनबाद लोकसभा क्षेत्र में (छह अक्टूर) आज कांग्रेस समन्वयन समिति की बैठक होगी। सर्कुलर रोड स्थित उत्सव विवाह मंडप के प्रांगण में कार्यकर्ता दोपहर तीन बजे बैठक करेंगे।

बैठक मुख्य रूप से धनबाद लोकसभा समन्वय समिति के संयोजक अजय कुमार दुबे, प्रभारी बन्ना गुप्ता व जलेश्वर महतो उपस्थित रहेंगे। यह जानकारी कांग्रेस जिलाध्यक्ष संतोष कुमार सिंह ने दी है। बैठक में धनबाद एवं बोकारो जिले के कांग्रेस के प्रमुख नेता भाग लेंगे।

संगठन को देंगे मजबूती

2024 के लोकसभा चुनाव को लेकर धनबाद लोकसभा सहित धनबाद जिला के सभी 6 विधानसभा क्षेत्रों में संगठन को मजबूत व धारदार बनाने के साथ-साथ संगठन सशक्तिकरण को लेकर विस्तृत चर्चा एवं समीक्षा होगी। प्रदेश कांग्रेस नेतृत्व ने समन्वय समिति का गठन कर दिया है।

तीन दलित नेताओं को किया शामिल

समन्वय समिति में दलितों की भागीदारी को लेकर कांग्रेस के कुछ दलित नेताओं ने प्रदेश अध्यक्ष राजेश ठाकुर का विरोध किया है। इधर प्रदेश कांग्रेस का कहना है कि समन्वय समिति में तीन दलित नेताओं को शामिल किया गया है। इसके पूर्व दिन 11 बजे हाउसिंग कालोनी में मंत्री बन्ना गुप्ता जनसुनवाई करेंगे।

यह भी पढ़ेंः झारखंड कैबिनेट की बैठक में कई प्रस्तावों पर मुहर, पंचायतों पर सरकार मेहरबान; जानिए आपके हित में क्या है फैसले

लोकल न्यूज़ का भरोसेमंद साथी!जागरण लोकल ऐपडाउनलोड करें