Move to Jagran APP
5/5शेष फ्री लेख

Dhanbad: युवक के हाथ में फटा रेडमी का नया मोबाइल, हुआ घायल

धनबाद में मोबाइल फटने से युवक घायल हो गया है। रेडमी कंपनी का मोबाइल था। बहुत समय से दूसरी जगह से ऐसी सूचना मिलती थी मोबाइल फट गया। अब धनबाद में ऐसी घटना से होने से लोग दहशत में है

By Atul SinghEdited By: Updated: Sat, 30 Oct 2021 12:34 PM (IST)
Hero Image
रेडमी का नया मोबाइल हाथ में फटने से युवक हुआ घायल।

जासं,धनबाद: मोबाइल फटने से एक युवक घायल हो गया है।इलाज के लिए उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है। इसकी शिकायत उसने पुलिस व कंपनी में आनलाइन की है। पीड़ित पुराना बाजार निवासी रमेश कुमार ने बताया कि एक माह पहले ही उसने रेडमी कंपनी का मोबाइल खरीदा था। शुक्रवार की दोपहर वह अपने घर पैदल जा रहा था। मोबाइल उसकी जेब में था। उसे महसूस हुआ कि मोबाइल धीरे-  धीरे गर्म हो रहा है। उसने मोबाइल बाहर निकाला तो उसमें से धुंआ फेंक रहा था। देखते ही देखते मोबाइल उसके हाथ में फट गया। जिससे उसका हाथ बुरी तरह से जल गया। हाथ जलने के बाद वह पाटलीपुत्रा नर्सिंग होम में जाकर अपना इलाज करवाया। युवक बताया कि अगर रात में यह घटना होती तो उसका बचना मुश्किल हो जाता क्योकिं वह मोबाइल अपने सर के पास रख कर सोता है। 

मोबाइल फटने से अगल - बगल के लोग डरे: रमेश ने बताया कि उसका मोबाइल बहुत तेजआवाज के साथ फटा। ऐसा लगा कि कोई पटाखा फटा हो। बीच बाजार मोबाइल फट जाने से वहां से गुजर रहे लोग भी डर गए। घटना के बाद स्थानीय लोग ही उसे अस्पताल ले गए। 

रमेश ने कहा चाइनिज समान का करे वहिष्कार: इस घटना के बाद रमेश ने अपने बयान में कहा कि रेडमी एक चाइनिज कंपनी का मोबाइल है। हमारे पीएम भी चाइनिज समान का वहिष्कार करने के लिए कहते है मगर लोगों को यह सस्ती लगती है इसलिए लोग इसे खरीदते है। लेकिन यहां चाइनिज समान का वहिष्कार होना चाहिए। ऐसा दूसरे देश की कंपनियों के मोबाइल में नहीं होता है। हमेशा चाइनिज मोबाइल के ही फटने की खबरें आती है। कहा कि ऐसी घटना किसी के साथ भी हो सकती है। उनकी तो जान बच गयी मगर दूसरे लोगों की जान बचेगी या नहीं इस बात की गारंटी नहीं है।

आपके शहर की तथ्यपूर्ण खबरें अब आपके मोबाइल पर