Move to Jagran APP

Dhanbad Politics: जिस मैदान से जुड़े रहे बिनोद बाबू व एके राय वहीं निगम बना रहा कचड़ा का प्लांट

जिस मैदान से बिनोद बिहारी महतो शिबू सोरेन और एके राय जैसे झारखंड के दिग्गज नेताओं का जुड़ाव रहा उसी मैदान में धनबाद नगर निगम शहर के कचड़े को प्रोसेसिंग करने का प्लांट बैठने जा रही है। जिला मुखिया संघ के साथ मिलकर विरोध के नारा बुलंद कर दिया है।

By Atul SinghEdited By: Updated: Fri, 02 Jul 2021 12:45 PM (IST)
Hero Image
धनबाद नगर निगम शहर के कचड़े को प्रोसेसिंग करने का प्लांट बैठने जा रही है। (प्रतीकात्‍मक तस्‍वीर)
जागरण संवाददाता, धनबाद: जिस मैदान से बिनोद बिहारी महतो, शिबू सोरेन और एके राय जैसे झारखंड के दिग्गज नेताओं का जुड़ाव रहा, उसी मैदान में धनबाद नगर निगम शहर के कचड़े को प्रोसेसिंग करने का प्लांट बैठने जा रही है। ऐसे में राज्य के पूर्व मंत्री, सचेतक और टुंडी के विधायक मथुरा प्रसाद महतो ने जिला मुखिया संघ के साथ मिलकर विरोध के नारा बुलंद कर दिया है। बात बड़दाहा पंचायत के रघुनाथपुर मैदान की हो रही है।

बड़दाहा बिनोद बिहारी महतो को अपना गांव है। इसी रघुनाथपुर मैदान में अपने दोस्तों और मित्रों के साथ खेलकूद कर वे बड़े हुए। राजनीतिक जीवन में भी इस मैदान से उन्होंने कई सभाएं की। इतना ही नहीं आदिवासियों के दिशोम गुरू और पूर्व मुख्यमंत्री शिबू सोरेन और राजनीति के संत रहे पूर्व सांसद एके राय ने भी रघुनाथपुर गांव के इसी मैदान से जन समूह को संबोधित किया और झारखंड अलग राज्य के आंदोलन को गति दी। अब इस मैदान में धनबाद नगर निगम ने ठोस कचड़ा प्रबंधन करने के लिए प्लांट स्थापित करने की योजना बनायी है। इसके लिए इस मैदान को चिन्हित किया गया है।

धनबाद नगर निगम के इस फैसेले के खिलाफ आसपास के ग्रामीणों के साथ-साथ जिला मुखिया संघ ने अपनी आवाज बुलंद की है। मुखिया संघ के इस आवाज को मजबूती देने के लिए झामुमो के टुंडी विधायक मथुरा प्रसाद महतो भी उठ खड़े हुए हैं। मुखिया संघ के जिलाध्यक्ष संजय कुमार महतो ने कहा कि रघुनाथपुर का मैदान ऐतिहासिक धरोहर है। झारखंड राज्य की स्थापना जिन तीन दिग्गज नेताओं के प्रयास से हुई है उनका सीधा जुड़ाव इस मैदान से रहा है। धनबाद नगर निगम या जिला प्रशासन इस मैदान का विकास भी कर सकती थी। यहां पार्क अथवा इसे खेल मैदान के रूप में विकसित किया जा सकता है। उन्होंने कहा कि इस ऐतिहासिक धरोहर को इस तरह से मिटने नहीं दिया जाएगा।

शहर में काफी जमीन 

 राज्य के सचेतक मथुरा प्रसाद महतो ने कहा कि गांव के बीच में कचड़ा प्रोसेसिंग करने का कोई औचित्य नहीं बनता। जो स्थान धरोहर है उसे संवारना चाहिए। शहर के आसपास भी काफी सरकारी जमीन है। जहां पर यह प्लांट स्थापित किया जा सकता है। रघुनाथपुर को छोड़ दूसरे जगह पर प्लांट स्थापित करने को लेकर उपायुक्त को पत्र दिया गया है। इसके अलावा मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से भी स्थिति को अवगत कराया गया है। उन्होंने कहा कि रघुनाथपुर की जमीन झारखंड के नेताओं से जुड़ी है। इसका अन्य प्रकार से विकास करना चाहिए।

आपके शहर की हर बड़ी खबर, अब आपके फोन पर। डाउनलोड करें लोकल न्यूज़ का सबसे भरोसेमंद साथी- जागरण लोकल ऐप।