Move to Jagran APP
5/5शेष फ्री लेख

National Sports Day 2022: धनबाद में सरकारी स्‍कूल के बच्‍चे द‍िखाएंगे अपना हुनर... लेंगे चम्मच-गोली और बोरा दौड़ में भाग

सरकारी विद्यालयों में सोमवार को चम्मच-गोली बोरा दौड़ जलेबी रेस सहित अन्य कई खेल आयोजित किए जाएंगे। ऐसे खेल लंबे अरसे के बाद देखने को मिलेगा। भारत रत्न मेजर ध्यानचंद की जयंती पर 29 अगस्त को जिले के सभी स्कूलों में राष्ट्रीय खेल दिवस का आयोजन किया जाएगा।

By Atul SinghEdited By: Updated: Sun, 28 Aug 2022 01:08 PM (IST)
Hero Image
भारत रत्न मेजर ध्यानचंद की जयंती पर 29 अगस्त को जिले के सभी स्कूलों में राष्ट्रीय खेल दिवस का आयोजन।

जागरण संवाददाता, धनबाद: सरकारी विद्यालयों में सोमवार को चम्मच-गोली, बोरा दौड़ जलेबी रेस सहित अन्य कई खेल आयोजित किए जाएंगे। ऐसे खेल लंबे अरसे के बाद देखने को मिलेगा। भारत रत्न मेजर ध्यानचंद की जयंती पर 29 अगस्त को जिले के सभी स्कूलों में राष्ट्रीय खेल दिवस का आयोजन किया जाएगा। जिला शिक्षा पदाधिकारी इंद्रभूषण सिंह ने राष्ट्रीय खेल दिवस की जानकारी देते हुए कहा कि 29 अगस्त को सभी स्कूलों में खेलकूद गतिविधियों का आयोजन किया जाना है।

उन्होंने स्कूलों को निर्देश देते हुए कहा है कि इस बात का ख्याल रखा जाए की राष्ट्रीय खेल दिवस के मौके पर आयोजित होने वाले विभिन्न प्रकार के खेलों में स्कूली छात्र छात्राओं की भागीदारी अधिक से अधिक हो। कक्षा एक से पांच के लिए 50 मीटर रेस, बोरा दौड़, म्यूजिकल चेयर, पिठ्ठू, खो-खो, जलेबी दौड़, चम्मच गोली, कक्षा छह से आठ तक के छात्र-छात्राओं के लिए 100 मीटर व 200 मीटर दौड़, रिले दौड़, लंबी कूद, ऊंची कूद, खो-खो, कबड्डी तथा नौवीं से 12वीं कक्षा के छात्र छात्राओं के लिए 100 मीटर व 200 मीटर दौड़, रिले दौड़, लंबी कूद, ऊंची कूद, खो-खो, कबड्डी समेत अन्य खेल का आयोजन किया जाएगा। जिला शिक्षा पदाधिकारी ने कहा है कि इन खेलों के अतिरिक्त अन्य क्षेत्रीय खेल का भी आयोजन किया जा सकता है। डीईओ इंद्र भूषण सिंह ने कहा कि इस बात का विशेष ध्यान रखा जाए कि ज्यादा से ज्यादा बच्चे इन गतिविधियों में शामिल हों। इस बाबत जिला शिक्षा पदाधिकारी ने जिले के सभी कोटी के सरकारी विद्यालयों के प्रधानाध्यापक प्रभारी प्रधानाध्यापक को पत्र जारी किया है।