Move to Jagran APP
5/5शेष फ्री लेख

Neeraj Singh Death Anniversary 2022: झरिया के विधायक के पति को मारी गई थी 67 गोली, पूर्णिमा ने इस तरह लिया बदला

Dhanbad News धनबाद के पूर्व डिप्टी मेयर नीरज सिंह की पुण्यतिथि मनाई जा रही है। 21 मार्च 2017 को उनकी हत्या हुई थी। उन्हें 67 गोलियां मारी गई थी। हत्या के बाद उनकी पत्नी पूर्णिमा नीरज सिंह ने राजनीति में कदम रखा।

By MritunjayEdited By: Updated: Mon, 21 Mar 2022 12:14 PM (IST)
Hero Image
पूर्णिमा नीरज सिंह और नीरज सिंह ( फाइल फोटो)।

जागरण संवाददाता, धनबाद। झरिया की विधायक पूर्णिमा नीरज सिंह के पति नीरज सिंह की आज 21 मार्च को पुण्यतिथि है। पांच साल पहले आज ही के दिन 21 मार्च, 2017 को धनबाद के सरायढेला में नीरज सिंह को गोलियों से भून दिया गया था। हमलावरों ने नीरज के वाहन 67 गोलियां मारी थी। इस हमले में नीरज के साथ ही उनके तीन समर्थकों की भी माैत हो गई थी। नीरज की हत्या के बाद उनकी पत्नी पूर्णिमा नीरज सिंह ने राजनीति में कदम रखा। साल 2019 के झारखंड विधानसभा चुनाव में कांग्रेस के टिकट पर झरिया विधानसभा क्षेत्र से चुनाव लड़ा। और विधायक बनीं।

नीरज के साथ तीन समर्थकों की भी हुई थी हत्या

धनबाद के पूर्व डिप्टी मेयर और कांग्रेस नेता नीरज सिंह की शूटरों ने 21 मार्च 2017 की शाम को गोली मारकर हत्या कर दी थी। इस हमले में नीरज सिंह को लगभग 25  गोलियां लगीं थीं। हमलावरों ने स्वचालित हथियारों से नीरज सिंह की गाड़ी पर हमला किया था जिसमें नीरज समेत 4 लोगों की मौत हो गई थी। नीरज सिंह की अपने एरिया में बहुत धाक थी इस कारण उसकी हत्या के बाद सभी लोग आवाक रह गए थे।

ऐसे हुई थी हत्या

  • धनबाद के पूर्व डिप्टी मेयर और कांग्रेस नेता नीरज सिंह और उनके तीन समर्थकों को हमलावरों ने 21 मार्च 2017 की शाम गोलियों से भून दिया था।
  • यह हमला उस वक्त हुआ, जब नीरज सिंह अपनी गाड़ी से स्टील गेट स्थित रघुकुल आवास जा रहे थे।
  • नीरज सिंह की गाड़ी जैसे ही स्टील गेट पहुंच कर ब्रेकर पर धीमी हुई, हमलावरों ने तीन तरफ से उन्हें घेर लिया।
  • जब तक नीरज सिंह कुछ समझ पाते हमलावरों ने उन पर गोलियों की बरसात कर दी। एक के बाद एक करीब 100 राउंड फायरिंग की।
  • अगली सीट पर बैठे नीरज सिंह को 25 गोलियां लगी, जबकि उनकी वाहन पर 67 गोली लगने के निशान मिले।
  • सरेआम हुए इस हमले में उनके निजी बॉडीगार्ड मुन्ना तिवारी, चालक घलटू और करीबी समर्थक अशोक यादव की घटनास्थल पर ही मौत हो गई थी।
  • नीरज के काफिले में एक साथ चलती थी 10 गाड़ियां।
  • नीरज सिंह के काफिले में एक ही नंबर की करीब 10 गाड़ियां एक साथ चलती थी।
  • नीरज की गाड़ियों का नंबर 4500 होता था और सभी गाड़ियां एक ही रंग की होती थी।
  • शव के पोस्टमार्टम में नीरज के शरीर से १७ गोली निकाली गई थीं।
  • नीरज के शरीर में गोलियों से 67 छेद हो गए थे।

पूर्णिमा ने इस तरह लिया पति की हत्या का बदला

नीरज सिंह की हत्या के बाद उनकी पत्नी ने बदला लेने के लिए राजनीति में कदम रखा। झरिया के विधायक संजीव सिंह की पत्नी और भाजपा प्रत्याशी रागिनी सिंह के खिलाफ कांग्रेस के टिकट पर 2019 में झरिया विधानसभा चुनाव लड़ा। रागिनी सिंह को चुनाव में पराजित कर अपने पति की हत्या का बदला लिया। रागिनी सिंह के पति संजीव सिंह पर हत्या का आरोप है। इस मामले में संजीव सिंह धनबाद जेल में  बंद हैं। संजीव सिंह, नीरज सिंह के चचेरे भाई हैं।

लोकल न्यूज़ का भरोसेमंद साथी!जागरण लोकल ऐपडाउनलोड करें