Move to Jagran APP
5/5शेष फ्री लेख

रेलवे में अब सीनियर सेक्शन इंजीनियर की सीधी बहाली नहीं

धनबाद : रेलवे में अब सीनियर सेक्शन इंजीनियर (एसएसई) की डायरेक्ट 4600 ग्रेड पे पर भर्ती नहीं ह

By Edited By: Updated: Sun, 28 Oct 2018 08:27 AM (IST)
Hero Image
रेलवे में अब सीनियर सेक्शन इंजीनियर की सीधी बहाली नहीं
धनबाद : रेलवे में अब सीनियर सेक्शन इंजीनियर (एसएसई) की डायरेक्ट 4600 ग्रेड पे पर भर्ती नहीं होगी। इन पदों को अब शत-प्रतिशत पदोन्नति से ही भरे जाएंगे। टेक्निकल सुपरवाइजर कैटेगरी में अब सिर्फ जूनियर इंजीनियरों की सीधी भर्तियां होंगी। एसएसई के पदों पर होनेवाली भर्तियों को जेई में मर्ज कर दिया जाएगा। संबंधित आदेश रेलवे बोर्ड ने जारी कर दिया है। अब एक वर्ष बाद इसकी समीक्षा भी होगी। दरअसल, रेलवे यूनियनों ने इस मामले उठाया था। उनका कहना था कि डायरेक्ट 4600 ग्रेड पे के पदों पर एसएसई की भर्ती होने से उनकी पूरी रेल सेवा इसी ग्रेड पे पर रह जाती है। उन्हें पदोन्नति का कोई मौका नहीं मिलता है। इस समस्या से निपटाने के लिए रेलवे बोर्ड ने निर्णय लिया है कि अब वह डायरेक्ट एसएसई के पदों पर भर्ती नहीं करेगा बल्कि प्रमोशन से ही भरा जाएगा। एसएसई के पद सिविल इंजीनियरिंग, इलेक्ट्रिकल, मैकेनिकल, सिग्नल एवं टेलीकम्युनिकेशन व ट्रैक मशीन संगठन में हैं। रेलवे बोर्ड के इस निर्णय से धनबाद रेल मंडल के कर्मचारियों में हर्ष है।
लोकल न्यूज़ का भरोसेमंद साथी!जागरण लोकल ऐपडाउनलोड करें