Move to Jagran APP
5/5शेष फ्री लेख

Petrol Diesel Price: मार डालेगी यह महंगाई, धनबाद में दस दिन में पेट्रोल के दाम में 5.35 रुपये की वृद्धि

Petrol Diesel Price Today 22 मार्च से पेट्रोल और डीजल के दाम में लगातार वृद्धि हो रही है। गुरुवार सुबह भी पेट्रोल और डीजल के दाम में वृद्धि हुई। कुल मिलाकर दस दिनों में 5.35 रुपये की वृद्धि हो चुकी है। 21 मार्च को पेट्रोल के भाव 98.96 रुपये थे।

By MritunjayEdited By: Updated: Thu, 31 Mar 2022 12:40 PM (IST)
Hero Image
पेट्रोल-डीजल के दाम में वृद्धि ( प्रतीकात्मक फोटो)।

जागरण संवाददाता, धनबाद। अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमतों में उछाल आने के बाद चार माह बाद पेट्रोल-डीजल की कीमतें लगातार बढ रही है। 22 मार्च से पेट्रोल-डीजल के कीमतों में जो वृद्धि शुरू हुई है, वह नौवें दिन भी जारी रही। सरकारी तेल कंपनियों ने गुरुवार को भी धनबाद में पेट्रोल में 82 पैसा और डीजल की कीमतों में 84 पैसा की वृद्धि की है। आज धनबाद में पेट्रोल 104.98 और डीजल 98.18 पैसे की रुपये प्रति लीटर की दर से मिलेगा। दस दिन में प्रति लीटर पेट्रोल के भाव में 5.35 रुपये की वृद्धि हो चुकी है।

नुकसान की भरपाई में लगी तेल कंपनियां

आपको बता दें कि पूरे 138 दिनों के बाद पेट्रोल और डीजल की कीमतों में वृद्धि हुई थी। इधर, जानकर बताते हैं कि घटे में चल रही तेल कंपनियां अपने नुकसान की भरपाई के लिए कुछ समय तक प्रतिदिन थोड़ा-थोड़ा कर पेट्रोल-डीजल के मूल्य में वृद्धि करेगी। चार नवंबर 2021 से केंद्र सरकार द्वारा पेट्रोल-डीजल पर एक्साइज ड्यूटी में क्रमश: 05 और 10 रुपये की कटौती के बाद से तेल कंपनियों ने पेट्रोल-डीजल की कीमतें स्थिर ही रखी थीं। लेकिन अब 138 दिन बाद पेट्रो उत्पादों के दाम बढ़ने से महंगाई बढ़ने की भी संभावना व्यक्त की जा रही है। इससे आम लोगों के जेब पर महंगाई का असर पड़ना तय है।

सुबह छह बजे तय होते हैं पेट्रोल-डीजल के मूल्य

पेट्रोल और डीजल के मूल्य हर रोज सुबह छह बजे तय होते हैं। विदेशी मुद्रा दरों के साथ अंतर्राष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमत के आधार पर पेट्रोल-डीजल के मूल्य प्रतिदिन तय किए जाते हैं। इंडियन आयल के अलावा भारत पेट्रोलियम एवं हिंदुस्तान पेट्रोलियम हर रोज सुबह छह बजे विभिन्न शहरों के पेट्रोल-डीजल के मूल्य तय कर जारी करते हैं।

एसएमएस से जानें अपने शहर के पेट्रोल-डीजल का रेट

आप अब सिर्फ एक एसएमएस के जरिए भी प्रतिदिन अपने शहर में नजदीकी पेट्रोल पंप पर पेट्रोल-डीजल का रेट जान सकते हैं। इंडियन ऑयल (आइओसीएल) के ग्राहकों को आरएसपी कोड लिखकर 9224992249 नंबर पर एसएमएस करना होगा। आपके शहर का आरएसपी कोड आपको आइओसीएल के आधिकारिक वेबसाइट पर मिल जाएगा।