Move to Jagran APP
5/5शेष फ्री लेख

PM Deoghar Visit: शार्टकट राजनीत‍ि करने वाले को बताया देश के ल‍िए घातक... पाॅल‍िट‍िकल पार्ट‍ियों को ऐसे पढ़ाया पाठ

प्रधानमंत्री यहां भी जमकर राजनीत‍ि की। व‍िरोध‍ियों को मंच से खुब लताड़ा। अरव‍िंद केजरीवाल का नाम ल‍िए ब‍िना न‍िशाना साधा। वोट बैंक की राजनीत‍ि के ल‍िए कुछ राजनीत‍ि दल शार्टकट अपना रहे है। यह देश के व‍िकास के ल‍िए घातक है।

By Atul SinghEdited By: Updated: Tue, 12 Jul 2022 05:08 PM (IST)
Hero Image
प्रधानमंत्री यहां भी जमकर राजनीत‍ि की। व‍िरोध‍ियों को मंच से खुब लताड़ा।

जागरण संवाददाता, देवघर: प्रधानमंत्री यहां भी जमकर राजनीत‍ि की। व‍िरोध‍ियों को मंच से खुब लताड़ा। वोट बैंक की राजनीत‍ि के ल‍िए कुछ राजनीत‍ि दल शार्टकट अपना रहे है। यह देश के व‍िकास के ल‍िए घातक है। शार्टकट अपना वाले दलों की राजनीत‍ि का शार्ट सर्क‍िट हो जाता है। ऐसे दलों को देश के व‍िकास में बाधक बताया। लोगों को ऐसे पार्ट‍ियों से दूर रहने की सलाह दी। कहा शार्टकट राजनीत‍ि के दूरगामी पर‍िणाम भी बहुत बूरा होता है। उन्‍होंने ब‍िजली की महता बताते हुए शार्टकट राजनीत‍ि करने के पर‍िणाम को समझाया। बताय क‍ि हर काम ब‍िजली से जुड़ गया है। ब‍िजली न हो तो कल कारखाने सभी बंद हो जाएगी। ब‍िजली पैदा करने के ल‍िए हजारो करोड़ का न‍िवेश होता है। इसमें रोजगार भी म‍िलते है। अगर मुफ्त में ब‍िजली देंगे तो आगे पैसे कहां से आएंगे। नई सड़क बनाने को। अस्‍पताल, एयरपोर्ट बनाने को। मुफ्त में सुव‍िधा देना देश के व‍िकास को रोकने वाला ये तरीका है। शार्टकट की राजनीत‍ि करने वाले से बचने की जरूरत है। ये कभी एयरपोर्ट, एम्‍स, नए मेड‍िकल कॉलेज नहीं बनाएंगा। ऐसी लोक लुभावने वायदे देश को कंगार कर देता है। ऐसी राजनीत‍ि करने वाले देश के व‍िकास को पीछे धकेल देते है।

मोदी ने स्‍वच्‍छता को लेकर भी लोगों से अपील की। कहा क‍ि स्‍वच्‍छता में देवघर को पूरे देश में नंबर वन बनाना है। कहां अगर हर कोई स्‍वच्‍छता का संकल्‍प ले। देवघर को गंदा नहीं होने देने का। स्‍वच्‍छता का ख्‍याल रखें। गंदगी ना फैलाए। बस इतना करने से बाबा नगरी स्‍वच्‍छ हो जाएगी। मोदी ने अपने अंदाज में इसमें लोगों की हुंकार भी भरवाई। कहां बोलि‍ए साथ‍ियों देवघर स्‍वच्‍छ होना चाह‍िए क‍ि नहीं होना चाह‍िए। जवाब में सभी ने एक सुर में बोला होना चाह‍िए। फ‍िर पूछा बाबा धाम स्‍वच्‍छ होना चाह‍िए क‍ि नहीं होना चाह‍िए। फ‍िर सभी ने एक साथ जवाब द‍िया होना चाह‍िए।  कहा सुव‍िधा का ख्‍याल रखना देवघर के भाई बहनों की ज‍िम्‍मेवारी है। व‍िदेशी टुर‍िस्‍ट भी यहां आते है। उन्‍हें भी स्‍वच्‍छता पंसद है। वे अपने देश में यहां से अच्‍छा संदेश लेकर जाएंगे।