Move to Jagran APP
5/5शेष फ्री लेख

प्रधानमंत्री का धनबाद दौरा: पीएम मोदी के धनबाद आने से इन 5 लोकसभा सीटों पर पड़ेगा असर, जानें उनका पूरा कार्यक्रम

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 27 जनवरी को धनबाद आ रहे हैं। यहां वह जनसभा के माध्यम से जनकल्याणकारी योजनाओं की घोषणा करेंगे। दरअसल भाजपा की नजर झारखंड की पांच बिहार की तीन व बंगाल की दो लोकसभा सीटों पर है और इन पर चुनावी जीत का परचम लहराने के लिए पार्टी कोई कसर नहीं छोड़ना चाहती है। झारखंड में तो सभी 14 लोकसभा सीट पर पार्टी जीत को लेकर आशान्वित है।

By Jagran News Edited By: Arijita Sen Updated: Sat, 13 Jan 2024 10:36 AM (IST)
Hero Image
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 27 जनवरी को धनबाद आ रहे हैं।

आशीष अंबष्ठ, धनबाद। झारखंड के धनबाद से प्रधानमंत्री 27 जनवरी को चुनावी शंखनाद करेंगे। यहां से झारखंड की पांच, बिहार की तीन  व बंगाल की दो लोकसभा सीटों पर भाजपा की नजर है। चुनावी रणनीति भी इसी को लेकर तैयार की गई है। इस बात का संकेत धनबाद में शुक्रवार को हुई भाजपा नेताओं की अहम बैठक में दिया गया।

भाजपा जीत को लेकर आशान्वित

प्रधानमंत्री जनसभा के माध्यम से जनकल्याणकारी योजनाओं की घोषणा करेंगे। भाजपा ने इस बार आम चुनाव को लेकर नारा तय किया है, अब की बार 400 पार। झारखंड में तो सभी 14 लोकसभा सीट पर पार्टी जीत को लेकर आशान्वित है। दस सीट में दो गठबंधन के खाते में है। गिरिडीह व जमुई लोकसभा क्षेत्र। गिरिडीह पर आजसू के चंद्रप्रकाश चौधरी व जमुई से लोजपा के चिराग पासवान। 

चुनाव में जीत के लिए हर जतन करेगी भाजपा

चुनावी महासागर जीतने के लिए भाजपा ने तय किया है कि गांव-गांव गली-गली केंद्र सरकार की योजनाओं की जानकारी पहुंचे।

किस प्रकार देश विकास की डगर पर कदमताल कर रहा है, इसके बारे में लोगों को बताया जाए। कैसे लोगों का जीवन स्तर सुधरा है, गरीबों तक योजनाएं पहुंची है यह बताया जाए।

बूथ स्तर पर पार्टी कार्यकर्ताओं की मजबूत मुस्तैदी भाजपा की रणनीति का सबसे अहम हिस्सा है। इन्हीं बिंदुओं को मजबूती देते हुए भाजपा चुनावी समर में जीत का परचम फहराने को हर जतन करेगी।

इन लोकसभा सीटों पर निशाना साधेंगे पीएम

धनबाद के अगल-बगल में गिरिडीह, कोडरमा, गोड्डा, दुमका सीट हैं। गोड्डा, दुमका लोकसभा क्षेत्र से सटे बिहार के जुमई, बांका व भागलपुर लोकसभा सीट है। पीएम की सभा का असर इन क्षेत्रों पर पड़ेगा।

वहीं धनबाद लोकसभा क्षेत्र के समीप ही बंगाल का आसनसोल व पुरुलिया लोकसभा क्षेत्र है। यहां भी प्रधानमंत्री का सभा का असर पड़ना तय है। बात में क्लस्टर स्तरीय बैठक में वोट प्रतिशत बढ़ाने से लेकर टिप्स दिए गए।

यह भी पढ़ें: आद्रा-बरकाकाना एक्सप्रेस सहित कई ट्रेनें रद्द, टाटानगर–हटिया एक्सप्रेस डायवर्ट; जानें कब-कब बदला जाएगा ट्रेनों का मार्ग

यह भी पढ़ें: Jharkhand: छात्राओं और दिव्यांगों की तकनीकी व उच्च शिक्षा के लिए शुरू होंगी छात्रवृत्ति योजनाएं, विभाग के प्रधान सचिव ने दी जानकारी

आपके शहर की तथ्यपूर्ण खबरें अब आपके मोबाइल पर