Move to Jagran APP

यूपी के श्रद्धालु की बाबा बासुकीनाथ मंदिर में माैत, महाशिवरात्रि पर आए थे जलाभिषेक करने

Dumka News यूपी के आजमगढ़ के रहने वाले शिव भक्त प्रह्लाद गुप्ता की मंगलवार को बाबा बासुकीनाथ मंदिर में निधन हो गया। गुप्ता जलाभिषेक करने आए थे। वे मंदिर में प्रवेश करने के लिए कतार में खड़े थे। इसी दाैरान गिर पड़े।

By MritunjayEdited By: Updated: Tue, 01 Mar 2022 10:24 PM (IST)
Hero Image
बासुकीनाथ स्थित बाबा बासुकीनाथ मंदिर ( फाइल फोटो)।

संवाद सहयोगी, बासुकीनाथ (दुमका)। महाशिवरात्रि के मौके पर उत्तरप्रदेश से पूजा करने बासुकीनाथ आए 50 वर्षीय श्रद्धालु प्रह्लाद गुप्ता की मृत्यु हृदयगति रुकने से हो गई। मृतक उत्तर प्रदेश के आजमगढ़ जनपद के बरद थाना क्षेत्र के ठेकमा बाजार के निवासी थे। मृतक श्रद्धालु प्रह्लाद के साथ आए मित्र दुर्गेश कुमार सिंह ने कहा कि उत्तर प्रदेश से चार श्रद्धालु बासुकीनाथ पूजा अर्चना करने के लिए आए थे। उन्होंने कहा कि सभी लोग कतार में लगकर पूजा-अर्चना करने के लिए बासुकीनाथ मंदिर के गर्भगृह की ओर जा रहे थे। इसी क्रम में प्रह्लाद गुप्ता अचानक नीचे गिर गए। इसके उपरांत मंदिर प्रबंधन व जिला प्रशासन द्वारा आनन-फानन में उन्हें जरमुंडी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया गया। जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। मृत्यु का कारण हृदय गति रुकने को बताया जा रहा है।

दुमका जिला प्रशासन ने की शव भेजने की व्यवस्था

मृतक के साथी दुर्गेश कुमार सिंह ने मृतक का पोस्टमार्टम कराने से इन्कार किया है। कहा कि प्रह्लाद गुप्ता के स्वजनों से संपर्क किया जा रहा है। दुर्गेश ने मृतक प्रह्लाद गुप्ता के शव को घर ले जाने की इच्छा जताई है। दुर्गेश के मुताबिक जिला प्रशासन ने मृतक श्रद्धालु के पार्थिव शरीर को उत्तर प्रदेश ले जाने की व्यवस्था कर दी है। कहा कि वह मृतक के शव के साथ उत्तरप्रदेश लौट जाएंगे और वहीं अंतिम संस्कार कराया जाएगा। इस मौके पर जरमुंडी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में दुमका के उपायुक्त रविशंकर शुक्ला, एसडीओ महेश्वर महतो, मंदिर प्रभारी आशुतोष ओझा, जरमुंडी सीओ राजकुमार प्रसाद सहित अन्य पदाधिकारी श्रद्धालुओं की सहायता के लिए मौजूद थे।

लोकल न्यूज़ का भरोसेमंद साथी!जागरण लोकल ऐपडाउनलोड करें