Move to Jagran APP

Indian Railways: डीआरएम साहब...रांची व पटना इंटरसिटी को चलाया जाए

धनबाद से रांची और पटना इंटरसिटी को चलाया जाए। भुवनेश्वर जानेवाली गरीब रथ और आसनसोल-वाराणसी को चलाने का भी प्रयास हो ताकि आम यात्रियों को राहत मिले। यह कहना था क्षेत्रीय रेल उपभोक्ता सलाहकार समिति सदस्य पिंटू सिंह का।

By MritunjayEdited By: Updated: Wed, 23 Dec 2020 11:45 AM (IST)
Indian Railways: डीआरएम साहब...रांची व पटना इंटरसिटी को चलाया जाए
कोरोना की वजह से मार्च से ही धनबाद की कई ट्रेनें बंद हैं।

धनबाद, जेएनएन। डीआरएम साहब...यात्रियों को काफी परेशानी हो रही है। धनबाद से रांची और पटना इंटरसिटी को चलाया जाए। भुवनेश्वर जानेवाली गरीब रथ और आसनसोल-वाराणसी को चलाने का भी प्रयास हो ताकि आम यात्रियों को  राहत मिले। यह कहना था क्षेत्रीय रेल उपभोक्ता सलाहकार समिति सदस्य ङ्क्षपटू सिंह का। वह मंगलवार को डीआरएम आशीष बंसल से मिलने पहुंचे थे।

उन्होंने धनबाद-अलेप्पी एक्सप्रेस को भी जल्द चलाने की मांग की। उन्होंने कहा कि कोरोना की वजह से मार्च से ही ट्रेनें बंद हैं, जिससे हजारों यात्रियों को परेशानी हो रही है। उन्होंने स्टेशन के मुख्य द्वार पर ऑटो रिक्शा को हटाने का स्थायी विकल्प ढूंढऩे और स्टेशन परिसर में रेल नीर भी उपलब्ध कराने की मांग की।