Move to Jagran APP
5/5शेष फ्री लेख

पलामू से पकड़ा गया प्रिंस खान गिरोह का शूटर अफजल, हर बार गोलीबारी के लिए गैंगस्‍टर से मिलते थे दो लाख

धनबाद सहित आसपास के इलाकों में प्रिंस खान के दबदबा को देखते हुए खुद सीएम ने ने कार्रवाई के लिए डीजीपी को कहा है। पुलिस मुख्यालय के आदेश पर एटीएस राज्य में संगठित आपराधिक गिरोह के विरुद्ध कार्रवाई कर रही है। ऐसे गिरोह के फंडिंग आर्थिक स्रोतों अपराध से अर्जित संपत्ति का एटीएस पता लगा रही है। इसी क्रम में छानबीन के दौरान अफजल पकड़ा गया है।

By Jagran NewsEdited By: Arijita SenUpdated: Wed, 26 Jul 2023 10:56 AM (IST)
Hero Image
पलामू से प्रिंस गिरोह का शूटर अफजल गिरफ्तार।

राज्य ब्यूरो, रांची। झारखंड पुलिस की आतंकवाद निरोधक दस्ता (एटीएस) ने धनबाद व पलामू पुलिस के सहयोग से गैंगस्टर प्रिंस खान गिरोह के शूटर अफजल अंसारी को मंगलवार को गिरफ्तार कर लिया है। अफजल पलामू के मनातू थाना क्षेत्र के रहिया गांव का रहने वाला है।

अफजल पर हैं कई मामले दर्ज

उस पर गोविंदपुर, बैंकमोड़ व तोपचांची थाने में कुल चार मामले दर्ज हैं। ये मामले जानलेवा हमला, फायरिंग, बमबारी आदि से संबंधित हैं। एटीएस से मिली जानकारी के अनुसार, अफजल पर एक जून को धनबाद जिले के तोपचांची थाना क्षेत्र स्थित शान ए पंजाब होटल पर बमबारी व 10 जुलाई को गोविंदपुर थाना क्षेत्र में बिहारी लाल चौधरी के शाॅपिंग काॅम्‍प्लेक्स में गोलीबारी करने के आरोपों की पुष्टि हुई है।

दहशतगर्दी के लिए अफजल को प्रिंस से मिलते थे पैसे

अफजल ने प्रिंस खान से इन अपराधों के एवज में कुल 3.5 लाख रुपये अपने खाते में व नकदी लिया था। इससे पूर्व भी अफजल पर मनातू थाना में वर्ष 2016 में पोक्सो एक्ट से संबंधित एक कांड में 20 वर्षों की सजा सुनाई जा चुकी है।

पुलिस मुख्यालय के आदेश पर एटीएस राज्य में संगठित आपराधिक गिरोह के विरुद्ध कार्रवाई कर रही है। ऐसे गिरोह के फंडिंग, आर्थिक स्रोतों, अपराध से अर्जित संपत्ति का एटीएस पता लगा रही है। इसी क्रम में छानबीन के दौरान अफजल पकड़ा गया है। हाल के दिनों धनबाद सहित आसपास के इलाके में प्रिंस खान के आतंक का दबदबा को देखते हुए खुद सीएम ने कार्रवाई के लिए डीजीपी को कहा है।

पलामू जेल में हुई थी अफजल और प्रिंस की दोस्‍ती

गैंगस्टर प्रिंस खान रंगदारी नहीं देने वालों को डराने-धमकाने के लिए दो लाख तक खर्चा करता है। हाल के दिनों में रंगदारी के लिए उसने जहां भी गोली चलवाई है, उसमें उसने छह लाख रुपये खर्च किए हैं। यह पैसे वह अपने गुर्गों को देता था। यह जानकारी पुलिस को पलामू से गिरफ्तार अफजल अंसारी से मिली है।

उसने पुलिस को बताया कि प्रिंस के साथ उसकी सात वर्ष पुरानी दोस्ती है। सात वर्ष पूर्व प्रिंस को जब धनबाद जेल प्रशासन ने पलामू जेल में शिफ्ट किया था। उसी वक्त उससे उसकी पहचान हुई थी। अफजल इसी वर्ष जनवरी को जेल से बाहर निकला था। तभी प्रिंस ने उससे संपर्क कर अपने लिए काम करने का ऑफर दिया।

लोगों को डराने-धमकाने के लिए अफजल को मिलते थे दो लाख

अफजल को प्रिंस ने धनबाद के व्यापारियों को धमकाने, चमकाने के लिए उसके घर-प्रतिष्ठान पर गोली चलाने का टास्क दिया था। इसके लिए हर घटना में प्रिंस उसे दो लाख रुपये देता था। पिछले कुछ दिनों में अफजल ने प्रिंस के कहने पर तीन गोलीबारी की घटना को अंजाम दिया। गोविंदपुर में बिहारी लाल चौधरी, तोपचांची में एक जून को होटल शान ए पंजाब तथा उसी दिन तोपचांची के पास माही होटल में बमबाजी की घटना को इसी ने अंजाम दिया था। इसके एवज में उसे छह लाख रुपये मिले थे।

अफजल के खाते में रुपये ट्रांसफर होने की कहानी पुलिस को बैंकमोड़ में गिरफ्तार सद्दाम से पूछताछ के दौरान हुई थी। उस वक्त पुलिस ने प्रिंस के गैंग में काम करने वाले दस लोगों को गिरफ्तार किया था। उसके पास से डायरी पुलिस के हाथ लगी थी, जिसमें इस लेन-देन का जिक्र था।

आपके शहर की तथ्यपूर्ण खबरें अब आपके मोबाइल पर