Move to Jagran APP

अदालत में किया गया वादा हो गया तार-तार! गैंगस्टर अमन की धनबाद जेल में गोलियों से भूनकर हत्या; सवालों के घेरे में जेल प्रशासन

धनबाद जेल में कुख्यात अमन की हत्या ने प्रशासन के वादे की पोल खोल दिया है। 7 मई 2022 को कोर्ट में दी रिपोर्ट में जेल अधीक्षक ने कहा था कि अमन पर झारखंड में 30 मामले दर्ज हैं। वह कुख्यात अपराधी है उसकी सुरक्षा की पर्याप्त व्यवस्था जेल प्रशासन ने की है। ऐसे में जेल में ही उसकी हत्या हो जाने पर पुलिस पर सवाल खड़े हो रहे हैं।

By Jagran NewsEdited By: Shashank ShekharUpdated: Sun, 03 Dec 2023 09:46 PM (IST)
Hero Image
अदालत में किया गया वादा हो गया तार-तार! गैंगस्टर अमन की धनबाद जेल में गोलियों से भूनकर हत्या

जागरण संवाददाता, धनबाद। पूर्व डिप्टी मेयर नीरज हत्याकांड के शूटर अमन सिंह की जेल में हुई हत्या ने जेल प्रशासन के दावों को भी तार-तार कर दिया है। 7 मई 2022 को अदालत में दी अपनी रिपोर्ट में जेल अधीक्षक ने कहा था कि अमन पर झारखंड में 30 आपराधिक मामले हैं। वह कुख्यात अपराधी है, उसकी सुरक्षा की पर्याप्त व्यवस्था जेल प्रशासन ने की है।

कोर्ट में पेशी के दौरान जब जिला प्रशासन पर्याप्त पुलिस देता है तभी उसे पेश करते हैं। उसकी सुरक्षा में कोई कोताही नहीं बरती जाती है। अदालत को उसकी सुरक्षा का भरोसा देने के बाद भी हत्या हो गई तो सवाल उठना लाजिमी है। 2 मई 2022 को अमन सिंह ने अदालत में आवेदन देकर हत्या की आशंका जताई थी। अदालत से सुरक्षा की गुहार लगाई थी।

आवेदन में कहा था कि कई अपराधी जिन्हें पुलिस का संरक्षण है, उसकी हत्या की योजना बना रहे हैं। प्रशासन उसे धनबाद जेल से बाहर भेजना चाहता है ताकि रास्ते में हत्या कर दी जाए। जेल में भी प्रशासन के लोगों ने उसे धमकी दी है। प्रशासन अपराधियों के सहयोग से उसकी हत्या करवा देगा तब अदालत ने जेल प्रशासन से रिपोर्ट तलब की थी।

रिपोर्ट मांगते ही रेस हुई थी पुलिस

अमन के आवेदन पर रिपोर्ट मांगे जाने पर जेल प्रशासन ने जिले के वरीय अधिकारियों को सूचना दी थी। तब 7 मई 2022 को दोपहर 3:30 बजे एसपी, डीएसपी और धनबाद थाना इंस्पेक्टर जेल गेट का मुआयना करने गए थे।

जेल गेट के मुख्य द्वार के समीप बैरियर लगवाया गया। 24 घंटे पुलिस बल के जवानों की तैनाती का फरमान सुनाया गया। उसी दिन 4 बजे तक पुलिस बल के बैठने के लिए जेल गेट के आगे टेंट निर्माण शुरू कर दिया गया था।

पत्नी ने हत्या के षड्यंत्र की जताई थी आशंका

जेल में बंद अमन सिंह की पत्नी का एक ऑडियो सोशल मीडिया पर 15 अक्टूबर 2020 को वायरल हुआ था। इसमें उसने अपने पति की हत्या की आशंका जताई थी। तब कहा था कि मुन्ना बजरंगी एवं भोला पांडे की तरह उसके पति की हत्या का षड्यंत्र हो रहा है।

ये भी पढ़ें: हेमंत सरकार के मंत्री का बेटा बना चपरासी, बोले- राजनीति में नहीं है रुचि; चतरा सिविल कोर्ट में हुई नियुक्ति

ये भी पढ़ें: धनबाद जेल में कैदियों के बीच हिंसक झड़प, यूपी के गैंगस्टर अमन सिंह को गोलियों से भूना; मौके पर ही मौत

आपके शहर की हर बड़ी खबर, अब आपके फोन पर। डाउनलोड करें लोकल न्यूज़ का सबसे भरोसेमंद साथी- जागरण लोकल ऐप।