Move to Jagran APP
5/5शेष फ्री लेख

कल से कोसी में थर्ड एसी, एक घंटा पहले पहुंचेंगे सहरसा

धनबाद : कोसी एक्सप्रेस 13 जून से दो अलग-अलग नंबरों के बजाय एक नंबर के साथ चलेगी। रेलवे ने ह

By JagranEdited By: Updated: Tue, 12 Jun 2018 08:00 AM (IST)
Hero Image
कल से कोसी में थर्ड एसी, एक घंटा पहले पहुंचेंगे सहरसा

धनबाद : कोसी एक्सप्रेस 13 जून से दो अलग-अलग नंबरों के बजाय एक नंबर के साथ चलेगी। रेलवे ने हटिया से पटना और पटना से पूर्णिया कोर्ट तक चलनेवाली ट्रेन का विलय कर दिया है। इसके साथ ही इस ट्रेन में एसी चेयर कार हटाकर थर्ड एसी कोच जोड़ा गया है। उत्तर बिहार के खगडि़या, सहरसा सहित कोसी क्षेत्र को जोड़नेवाली ट्रेन में धनबाद के यात्री गोमो से काफी संख्या में सफर करते हैं। नई व्यवस्था का लाभ इन यात्रियों को भी मिलेगा। यह ट्रेन अब एक घंटा पांच मिनट पहले ही सहरसा पहुंचाएगी।

----

18626 हटिया-पूर्णिया कोर्ट

हटिया - सुबह 6.10 बजे

रांची - सुबह 6.25 बजे

बोकारो - सुबह 8.48 बजे

गोमो - सुबह 9.45 बजे

पटना - दोपहर 3.40 बजे

खगड़िया - शाम 7.56 बजे

सहरसा - रात 9.25 बजे

पूर्णिया कोर्ट - रात 12.15 बजे

--------------------

18625 पूर्णिया कोर्ट-हटिया

पूर्णिया कोर्ट - रात 2 बजे

सहरसा - तड़के 4.10 बजे

खगड़िया - सुबह 6.05 बजे

पटना - सुबह 10.25 बजे

गोमो - शाम 4.50 बजे

बोकारो - शाम 6.05 बजे

रांची - रात 8.40 बजे

हटिया - रात 9 बजे

-----------------

-- महत्वपूर्ण जानकारी --

- हटिया से पटना तक समय में नहीं होगा बदलाव

- पूर्णिया कोर्ट से 15 मिनट पहले खुलेगी ट्रेन

- वापसी में तारेगना तक नहीं होगा समय में परिवर्तन

- पटना से शाम 4.45 के बजाय 4.22 पर खुलेगी ट्रेन

- रात 10.30 के बजाय रात 9.25 पर ही पहुंचेगी सहरसा

- देर रात 1.15 के बजाय अब 12.15 में ही पहुंचेगी पूर्णिया कोर्ट

----

आज एसी चेयर कार के साथ लगाएगी अंतिम फेरा

हटिया-पटना व पटना-पूर्णिया कोर्ट के बीच एसी चेयर के साथ चलने वाली ट्रेन मंगलवार को अंतिम फेरा लगाएगी। बुधवार से दोनों ट्रेनें मर्ज होकर एक नंबर के साथ चलेंगी।

लोकल न्यूज़ का भरोसेमंद साथी!जागरण लोकल ऐपडाउनलोड करें