Move to Jagran APP
5/5शेष फ्री लेख

अब लीजिए पूर्वा और दुर्गियाना एक्सप्रेस में राजधानी का मजा

धनबाद महत्वपूर्ण ट्रेनों को 130 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से चलाने पर मुहर लग गई है। धनबाद के प्रधानखंता से पंडित दीनदयाल उपाध्याय जंक्शन तक राजधानी समेत छह जोड़ी ट्रेनों को 130 की रफ्तार से चलाया जाएगा।

By JagranEdited By: Updated: Thu, 20 Aug 2020 06:25 AM (IST)
Hero Image
अब लीजिए पूर्वा और दुर्गियाना एक्सप्रेस में राजधानी का मजा

धनबाद : महत्वपूर्ण ट्रेनों को 130 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से चलाने पर मुहर लग गई है। धनबाद के प्रधानखंता से पंडित दीनदयाल उपाध्याय जंक्शन तक राजधानी समेत छह जोड़ी ट्रेनों को 130 की रफ्तार से चलाया जाएगा। इनमें बंगाल से खुलने वाली तीन ट्रेनों के साथ एक रांची राजधानी और दो ओडिशा की ट्रेन हैं। भुवनेश्वर-नई दिल्ली राजधानी और पुरुषोत्तम एक्सप्रेस भी अब इसी स्पीड से चलेंगी। पूर्व मध्य रेल महाप्रबंधक ललित चंद्र त्रिवेदी ने स्वीकृति पत्र जारी कर दिया है। गुरुवार से हावड़ा-नई दिल्ली पूर्वा एक्सप्रेस और शनिवार से दुर्गियाना एक्सप्रेस 130 की गति से ही चलेंगी और राजधानी का मजा देंगी। कोरोना काल में 22 मार्च से ट्रेनें नियमित नहीं चल रही हैं। 12 मई से चुनिदा राजधानी एक्सप्रेस और एक जून से कुछ मेल एक्सप्रेस स्पेशल के रूप में चल रही हैं। ट्रैक खाली होने का रेलवे ने फायदा उठाया। आपदा को अवसर में बदल ट्रेनों की सेक्शनल स्पीड बढ़ाने के लिए ट्रैक मेंटेनेंस, समेत सिग्नल, मैकेनिकल व इलेक्ट्रिकल विभागों के काम पूरे किए। घोषणा कर दी कि प्रधानखंता से पीडीडीयू तक 130 किलोमीटर प्रति घंटे की गति से ट्रेन चलाने के लिए पूर्व मध्य रेल तैयार है।

गोमो में ग्रैंड कार्ड सेक्शन पर आती है रांची और उड़ीसा की ट्रेनें : हावड़ा नई दिल्ली के व्यस्ततम रेलमार्ग ग्रैंड कॉर्ड सेक्शन (प्रधानखंता से मानपुर) पर ओडिशा और रांची की ट्रेनें भी चलती हैं। गोमो से ट्रेनें ग्रैंड कॉर्ड सेक्शन पर आ जाती हैं। यानी पुरुषोत्तम एक्सप्रेस, भुवनेश्वर राजधानी व रांची राजधानी गोमो से पीडीडीयू तक 130 की गति से चलेंगी। टाइम टेबल में आंशिक फेरबदल संभव : गति बढ़ाने के साथ ही इनके कोच कंपोजीशन में भी फेरबदल किया गया है। तीनों राजधानी 23 कोच व मेल-एक्सप्रेस ट्रेनों को 20 से 22 कोच के साथ चलाया जाएगा। टाइम टेबल में भी आंशिक संशोधन की संभावना है। 130 की रफ्तार से चलने वाली पहली ट्रेन बनी पुरुषोत्तम एक्सप्रेस बुधवार को पंडित दीनदयाल उपाध्याय जंक्शन से 130 किमी की रफ्तार से चलने वाली नई दिल्ली-भुवनेश्वर पुरुषोत्तम एक्सप्रेस पहली ट्रेन बनी। इन ट्रेनों की बढ़ी रफ्तार : - 02301/02302 हावड़ा-नई दिल्ली राजधानी एक्सप्रेस - 02453/02454 रांची-नई दिल्ली राजधानी एक्सप्रेस - 02823/02824 भुवनेश्वर-नई दिल्ली राजधानी एक्सप्रेस - 02381/02382 हावड़ा-नई दिल्ली पूर्वा एक्सप्रेस - 02801/02802 भुवनेश्वर-नई दिल्ली पुरुषोत्तम एक्सप्रेस - 02357/02358 कोलकाता-अमृतसर दुर्गियाना एक्सप्रेस

लोकल न्यूज़ का भरोसेमंद साथी!जागरण लोकल ऐपडाउनलोड करें