Move to Jagran APP

कोहरे को मात देने के लिए राजधानी एक्‍सप्रेस है फॉग सेफ डिवाइस से लैस, एक की कीमत लगभग 3 लाख, फिर भी घंटों लेट

ठंड में कोहरे को मात देने के लिए राजधानी एक्‍सप्रेस में फॉग सेफ डिवाइस लगाया गया है ताकि घने कोहरे में भी ट्रेन रफ्तार पकड़ सके लेकिन इसके बावजूद राजधानी 15-16 घंटे लेट चल रही हैं जिससे यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।

By Jagran NewsEdited By: Arijita SenPublished: Wed, 11 Jan 2023 02:18 PM (IST)Updated: Wed, 11 Jan 2023 02:18 PM (IST)
ठंड में कोहरे को मात देने के लिए राजधानी फॉग सेफ डिवाइस से लैस

जागरण संवाददाता, धनबाद। नई दिल्ली से हावड़ा जाने वाली राजधानी 15 घंटे 39 मिनट, तो सियालदह जाने वाली राजधानी एक्सप्रेस 16 घंटे 15 मिनट लेट। 11 जनवरी की सुबह धनबाद पहुंचने वाली दोनों राजधानी रात 10 बजे के बाद आएंगी। आगमन समय में और देर भी हो सकती है। ऐसा तब है जब दोनों ट्रेनें फॉग सेफ डिवाइस से लैस हैं। 11 जनवरी की रात नई दिल्ली से खुलने वाली हावड़ा, सियालदह और भुवनेश्वर राजधानी एक्सप्रेस भी शाम के बदले देर रात चलेंगी और इस वजह से 12 जनवरी को भी लेट रहेंगी। धनबाद आने वाली और यहां से गुजरने वाली दूसरी ट्रेनों का भी यही हाल है।  

अकेले धनबाद मंडल को मिले हैं 739 फॉग सेफ डिवाइस, एक की कीमत तकरीबन तीन लाख

कोहरे के दौरान ट्रेनें सुरक्षित दौड़ सके इसके लिए अकेले धनबाद मंडल को 739 फाॅग सेफ डिवाइस मिले हैं। प्रत्येक डिवाइस की कीमत तकरीबन तीन लाख रुपये है यानि कि 22 करोड़ 17 लाख रुपये के डिवाइस कोहरे से निबटने के लिए लगे हैं। बावजूद ट्रेनों की टाइमिंग बेपटरी हो गई है। इस बारे में रेल अधिकारी का कहना है फाग सेफ डिवाइस के लग जाने से पहले की तुलना में ट्रेनों की गति बढ़ गई है। कोहरे में अधिकतम 60 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से चलने के बजाय उन्हें 75 किमी प्रति घंटे किया गया है। घने कोहरे में सुरक्षा और संरक्षा को लेकर एहतियात बरते जा रहे हैं। चालकों को स्वविवेक से गति नियंत्रण करना है। 

लेट आनेवाली ट्रेनें

  • 10 जनवरी की रात 12:20 पर रवाना हुई नई दिल्ली हावड़ा राजधानी एक्सप्रेस 15 घंटे 39 मिनट लेट चल रही है। इस ट्रेन के 11 जनवरी को रात 10:08 पर धनबाद आने की संभावना है।
  • 10 जनवरी की 12:50 पर रवाना हुई नई दिल्ली सियालदह राजधानी एक्सप्रेस 16 घंटे 15 मिनट लेट चल रही है। इस ट्रेन के 11 जनवरी की रात 10:12 बजे तक धनबाद आने की संभावना है।
  • फिरोजपुर कैंट धनबाद गंगा-सतलज एक्सप्रेस 4 घंटे 40 मिनट लेट चल रही है। इस ट्रेन के 12 जनवरी को सुबह 8:38 पर धनबाद आने की संभावना है।
  • 12302 नई दिल्ली -हावड़ा राजधानी एक्सप्रेस नई दिल्ली से शाम 4:50 के बदले आज देर रात 1:10 पर रवाना होगी। सुबह 6:33 पर धनबाद आनेवाली ट्रेन के दोपहर 2:53 पर आगमन की संभावना जताई गई है।
  • 12314 नई दिल्ली राजधानी एक्सप्रेस नई दिल्ली से शाम 4:30 के बदले आज देर रात 1:20 पर रवाना होगी। सुबह 6:18 पर धनबाद आनेवाली ट्रेन के दोपहर 3:08 पर आगमन की संभावना जताई गई है।
  • 13308 फिरोजपुर कैंट धनबाद गंगा-स्तलज एक्सप्रेस 11 जनवरी की शाम 4:15 के बजाय 7:00 बजे रवाना होगी। ऐसे में 13 जनवरी को आनेवाली ट्रेन लेट रहेगी।
  • 22824 नई दिल्ली - भुवनेश्वर राजधानी एक्सप्रेस 11 जनवरी की शाम 5:00 बजे के बजाय देर रात 12:30 पर रवाना होगी। सुबह 6:25 पर गोमो पहुंचने वाली ट्रेन देर रात 1:55 पर आने की संभावना है।   

ये भी पढ़ें-  धनबाद में अपराधियों की बादशाहत, रंगदारी के लिए हत्या व फायरिंग का चल रहा खुला खेल, शिकंजा नहीं कस पा रही पुलिस

रुबिका हत्‍याकांड के बाद फिर खून से रंगी साहिबगंज की मिट्टी, पहाड़िया समाज के युवक की घर से खींचकर हत्‍या


This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.