Move to Jagran APP
5/5शेष फ्री लेख

आसामान से होने लगी फूलों की बारिश जब भव्‍य कलश यात्रा के लिए निकलीं महिलाएं, झरिया में रामकथा का आयोजन

धनबाद के झरिया में जियालगोड़ा स्टेडियम में आज से तीन दिवसीय रामकथा का आयोजन किया जा रहा है। इसके मद्देनजर यहां के राजा तालाब से भव्य कलश शोभा यात्रा की शुरुआत हुई जिसमें करीब दो हजार महिलाएं शामिल हुईं। इस दौरान कलश लेकर चल रही महिलाओं पर आसपास के भवनों से पुष्प वर्षा की गई। कलश यात्रा से पूर्व झरिया राजा तालाब कलश पूजन के बाद महिलाओं ने कलश उठाया।

By Jagran NewsEdited By: Arijita SenUpdated: Wed, 25 Oct 2023 01:32 PM (IST)
Hero Image
भव्‍य कलश यात्रा के लिए जातीं पंक्तिबद्ध महिलाएं।

जागरण संवाददाता, झरिया। आज से जियालगोड़ा स्टेडियम में शुरू हो रहे तीन दिवसीय रामकथा को लेकर झरिया के राजा तालाब से भव्य कलश शोभा यात्रा की शुरुआत हुई है। करीब दो हज़ार महिलाएं इसमें शामिल हैं। झरिया विधायक पूर्णिमा नीरज सिंह इसमें मुख्य भूमिका निभा रही हैं।

कलश यात्रा देखने के लिए जुटी भारी भीड़

जियालगोड़ा स्टेडियम में राजनजी महाराज की ओर से संगीतमय रामकथा सुनाई जाएगी। कलश यात्रा से पूर्व झरिया राजा तालाब पर घाट व कलश पूजन के बाद कन्याओं व महिलाओं ने कलश उठाया।

लक्ष्मीनिया मोड़ से सब्जी पट्टी तक कलश लेकर चल रही महिलाओं पर आसपास के भवनों से पुष्प वर्षा की गई। इस दौरान बैंड व डीजे पर भक्ति संगीत बज रहा था। रास्ते के दोनों ओर कलश यात्रा देखने के लिए लोगों की भीड़ जुटी हुई थी।

कतरास मोड़ तक महिलाओं की लंबी कतार 

राजा तालाब से कलश में जल उठाने के लिए महिलाओं व कन्याओं की काफी भीड़ रही। आलम यह था कि चार कतार में राजा तालाब से लेकर कतरास मोड़ तक महिलाओं व युवतियां पंक्तिबद्ध दिखीं।

यह भी पढ़ें: लाठी-डंडों से पीटकर युवक की हत्या, मामूली सी बात पर उतारा मौत के घाट; इनकी नजरों में नहीं जान की कोई कीमत

6.5 किमी का सफर तय करेगी यह यात्रा

झरिया राजा तालाब से निकल कर यह कलश शोभा यात्रा जेलगोड़ा स्टेडिम पहुंचेगी। राजा तालाब से स्टेडियम की दूरी करीब 6.5 किमी है। पूरे रास्ते में जगह-जगह कलश यात्रा का स्वागत करने और पेयजल की व्यवस्था लोगों द्वारा की गई है।

झरिया बाजार में वाहनों के प्रवेश ओर रोक

कलश यात्रा को देखते हुए कतरास मोड़ और इंदिरा चौक से झरिया बाजार में सभी प्रकार के वाहनों के प्रवेश पर रोक लगा दी गई है। पुलिस बल के साथ आयोजन से जुड़े लोग तैनात हैं।

राम दरबार की झांकी भी

कलश यात्रा के आगे रथ पर श्रीराम सीता का दरबार भी सजाया गया था। इस पर श्री राम, लक्ष्मण, माता सीता और हनुमान विराजमान थे। इसके ठीक पीछे विधायक पूर्णिमा नीरज सिंह अपने सिर पर कलश लिए चल रही थीं।

यह भी पढ़ें: मां के विसर्जन की अनोखी परंपरा: सड़क पर लेटकर शरीर के ऊपर से कलश पार करवाते हैं ग्रामीण, सदियों से है इसका चलन

लोकल न्यूज़ का भरोसेमंद साथी!जागरण लोकल ऐपडाउनलोड करें