Move to Jagran APP
5/5शेष फ्री लेख

Ranchi-Dumka Intercity Express: दो जनवरी से बदले टाइम टेबल पर चलेगी, 20 मिनट पहले पहुंचेगी दुमका; बुकिंग शुरू

रेलवे ने दुमका से चलने वाली ट्रेन में 31 दिसंबर से बुकिंग की अनुमति भी दे दी है। गुरुवार सुबह आठ बजे से रेलवे काउंटर और ई टिकट दोनों बुकिंग शुरू हो गई। इस ट्रेन में भी जनरल की सीटों के लिए सेकेंड सीटिंग का आरक्षण कराकर सफर करना होगा।

By MritunjayEdited By: Updated: Thu, 31 Dec 2020 09:52 AM (IST)
Hero Image
इंटरसिटी एक्सप्रेस राजधानी रांची और उपराजधानी दुमका को जोड़ती है (फाइल फोटो)।

धनबाद, जेएनएन। दो जनवरी से रांची-दुमका और तीन से दुमका-रांची इंटरसिटी एक्सप्रेस चलने लगेगी। रेलवे ने इस ट्रेन ( Ranchi-Dumka Intercity Express) को स्पेशल बनाकर चलाने की घोषणा के साथ ही टाइम टेबल में भी फेरबदल किया है। रांची से चलने वाली दुमका इंटरसिटी पांच मिनट लेट खुलकर 20 मिनट पहले दुमका पहुंचाएगी। हालांकि बोकारो और धनबाद का टाइम टेबल नहीं बदलेगा। वापसी में दुमका से 10 मिनट लेट खुलेगी। इस वजह से धनबाद छह मिनट लेट आएगी और रांची पांच मिनट देर से पहुंचेगी।

रेलवे ने दुमका से चलने वाली ट्रेन में 31 दिसंबर से बुकिंग की अनुमति भी दे दी है। गुरुवार सुबह आठ बजे से रेलवे काउंटर और ई टिकट दोनों बुकिंग शुरू हो गई। दूसरी ट्रेनों की तरह इस ट्रेन में भी जनरल की सीटों के लिए सेकेंड सीटिंग का आरक्षण कराकर सफर करना होगा। 

08619 रांची दुमका इंटरसिटी 

  • रांची पहले रात 9.25, अब 9.30
  • देवघर पहले अलसुबह 5.55, अब 5.50
  • दुमका पहले सुबह 7.45, अब 7.25

08620 दुमका रांची इंटरसिटी 

  • दुमका पहले शाम 6.45, अब 6.55
  • देवघर पहले रात 7.51, अब 8.02
  • धनबाद पहले  रात 11.42, अब 11.48
  • बोकारो पहले रात 1.25, अब 1.30
  • रांची पहले अलसुबह 3.50, अब 3.55