Move to Jagran APP

फेमिना मिस इंडिया में आठवें स्‍थान पर पहुंची झारखंड की रूपाली, धनबाद की हस्तियों ने की वोटिंग की अपील Jharkhand News

झारखंड के लिए यह गर्व की बात है कि यहां की बेटी फेमिना मिस इंडिया 2020 के फाइनलिस्ट में चुनी गई है। हजारीबाग की रूपाली भूषण इस प्रतियोगिता के लिए झारखंड का प्रतिनिधित्व करेंगी। 2018 में स्टेफी पटेल भी फेमिना मिस इंडिया के लिए झारखंड का प्रतिनिधित्व कर चुकी हैं।

By Edited By: Updated: Thu, 07 Jan 2021 02:09 PM (IST)
Hero Image
हजारीबाग की रूपाली भूषण इस प्रतियोगिता के लिए झारखंड का प्रतिनिधित्व करेंगी। ( फोटो जागरण)
धनबाद, जेएनएन : झारखंड के लिए यह गर्व की बात है कि यहां की बेटी फेमिना मिस इंडिया 2020 के फाइनलिस्ट में चुनी गई है। हजारीबाग की रूपाली भूषण इस प्रतियोगिता के लिए झारखंड का प्रतिनिधित्व करेंगी। रूपाली 31 प्रतिभागियों में आठवें पायदान पर हैं। रूपाली ने बताया कि अक्टूबर में यह प्रतियोगिता शुरू हुई थी। इसमें भारत के सभी राज्यों से पांच-पांच प्रतिभागियों का चयन किया गया था। प्रथम चरण में झारखंड की छह लड़कियां चयनित हुई थीं। फिनाले के लिए सभी राज्यों से एक-एक प्रतिभागियों को चयनित किया गया। इसमें झारखंड से रूपाली स्थान बनाने में सफल रहीं।

रूपाली की तस्‍वीर

15 जनवरी तक वोटिंग की प्रक्रिया जारी रहेगी। उसके बाद फेमिना मिस इंडिया का रिजल्ट जारी होगा। धनबाद की हस्तियों ने भी रूपाली को जिताने के लिए लोगाेंं से वोटिंग करने की अपील की है। रूपाली ने स्कूल‍िंंग हजारीबाग से की है और कॉलेज की पढ़ाई पटना से कर रही हैं।

2017 में उन्होंने मॉडलिंग की शुरुआत की थी। रूपाली एक अच्छी एथलीट हैं और मिस बिहार 2017 भी रह चुकी हैं। रूपाली ने बताया कि उन्हें मॉडलिंंग  के अलावा बेली डांस, वॉलीबॉल-बॉस्केटबॉल खेलना और चित्रकारी पसंद है। रूपाली की मां भारती भूषण और पिता शंभू कुमार चौरसिया को बेटी की इस उपलब्धि पर नाज है।

ऐसे करें वोटिंग रूपाली भूषण को जिताने के लिए

आप भी वोटिंग कर सकते हैं। इसके लिए गूगल प्ले स्टोर से रोपोसो एप डाउनलोड कर रूपाली को वोट कर सकते हैं। इसमें टियारा गर्ल एट द रेट रूपाली भूषण वीएलसीसी फेमिना मिस इंडिया झारखंड 2020 पर वोट करना होगा।

स्टेफी भी रह चुकी हैं मिस इंडिया की फाइनलिस्ट हजारीबाग की बेटी स्टेफी पटेल भी फेमिना मिस इंडिया- 2018 के फाइनलिस्ट रह चुकी हैं। मिस झारखंड का खिताब अपने नाम करते हुए झारखंड का प्रतिनिधित्व किया था। स्टेफी पटेल को फेमिना मिस इंडिया झारखंड 2018 चुना गया था। उस दौरान प्रतियोगिता में 13 राज्यों की टॉप थ्री 39 प्रतिभागियों ने हिस्सा लिया था। इस उपलब्धि के बाद स्टेफी ने एक अंतराष्ट्रीय फिल्म में भी किया। दक्षिण भारत की कई फिल्मों में अभिनय कर रही हैं।

वामकिा ने 2017 में किया था झारखंड का प्रतिनिधित्व, सजा था मिस बॉडी ब्यूटीफुल का क्राउन मॉडलिंंग और बॉलीवुड की दुनिया में झारखंड यूं ही धनी नहीं है। एफबीबी कलर्स फेमिना मिस इंडया-2017 में धनबाद के मनोरम नगर की रहने वाली वामिका निधि ने झारखंड का प्रतिनिधित्व किया था। उस समय वामिका मिस झारखंड 2017 चुनी गईं थीं। वामिका मिस इंडिया भले ही न बन पाई, लेकिन उनके सिर मिस बॉडी ब्यूटीफुल का क्राउन जरूर सज गया। वामिका के अलावा धनबाद की स्वाति सेनगुप्ता, मधुरिमा तुली, अश्विनी लाला, निधि जायसवाल, पूजा चटर्जी भी मॉडलिंंग  की दुनिया में अपना लोहा मनवा चुकी हैं।

आपके शहर की हर बड़ी खबर, अब आपके फोन पर। डाउनलोड करें लोकल न्यूज़ का सबसे भरोसेमंद साथी- जागरण लोकल ऐप।