Move to Jagran APP

SBI Scam: साहिबगंज से जुड़ा शिकारीपाड़ा एसबीआइ घोटाले का तार, जानें शाखा प्रबंधक का क्या है संबंध

दुमका जिले के शिकारीपाड़ा एसबीआइ शाखा में 79 लाख के घोटाले का तार साहिबगंज से जुड़ा है। इस मामले में फरार शाखा प्रबंधक मनोज कुमार ने प्रेम नगर मोहल्ले में घर बनाया है।

By Sagar SinghEdited By: Updated: Sun, 06 Sep 2020 07:06 PM (IST)
Hero Image
SBI Scam: साहिबगंज से जुड़ा शिकारीपाड़ा एसबीआइ घोटाले का तार, जानें शाखा प्रबंधक का क्या है संबंध

साहिबगंज, जेएनएन। दुमका जिले के भारतीय स्टेट बैंक की शिकारीपाड़ा शाखा में 79 लाख के घोटाले का तार साहिबगंज से जुड़ा है। इस मामले में फरार शाखा प्रबंधक मनोज कुमार ने साहिबगंज के प्रेम नगर मोहल्ले में घर बनाया है। रविवार सुबह मोहल्ले में पहुंचने पर वहां के लोगों ने बताया कि ब्रांच मैनेजर कई वर्षों से घर बनाकर यहां रहते हैं।

इधर, इस मकान में रहने वाले लोगों ने बताया कि प्रेमनगर में रहने के लिए शाखा प्रबंधक मनोज कुमार ने जमीन दिलवाई थी। उस समय वे साहिबगंज के कलिंगा इंटरनेशनल एसबीआइ शाखा में ब्रांच मैनेजर थे। हालांकि कुछ दिनों बाद उनका ट्रांसफर दुमका में हो गया और वे चले गए। यह उनका घर नहीं है। साहिबगंज में जब तक रहते थे तब तक यहां पर पेइंग गेस्ट की तरह रहते थे। घर में रहने वाले सूरज कुमार ने बताया कि वे 2015 से 2017 तक उनके घर में रहते थे। शिकारीपाड़ा जाने के बाद महीने में एक दो बार मोबाइल पर बात करते हैं। इस परिवार के साथ उनका संबंध नहीं है।

घर वाले बोले- यहां से जाने के बाद मनोज कुमार ने तोड़ा संपर्क : घर में रह रहे लोगों ने बताया कि फिलहाल बैंक मैनेजर के बारे में उन लोगों को कोई जानकारी नहीं है। पहले वे साहिबगंज के महाजन पट्टी में रहते थे। उसके बाद वे दो साल तक उनके साथ रहे और यहां से जाने के बाद से उन्होंने यहां से संपर्क तोड़ लिया।

बता दें कि शाखा प्रबंधक मनोज कुमार का घर साहिबगंज-गोविंदपुर मुख्य सड़क से अंदर गली में बना है। प्रेमनगर मोहल्ले में बना घर नया है जिसमें लोग रहते हैं। घर में रह रहे सूरज कुमार ने बताया कि वे लोग भी जानना चाहते हैं कि ब्रांच मैनेजर मनोज  कुमार कहां हैं। उन्होंने कहा कि अगर बैंक मैनेजर उनसे संपर्क करते हैं या आते हैं तो वे इस संबंध में जानकारी देंगे।

आपके शहर की हर बड़ी खबर, अब आपके फोन पर। डाउनलोड करें लोकल न्यूज़ का सबसे भरोसेमंद साथी- जागरण लोकल ऐप।