Move to Jagran APP
5/5शेष फ्री लेख

Sarojini: चार भाषाओं में बनेगी धीरज मिश्रा की 'सरोजिनी', दक्षिण भारत के दर्शकों को फिल्म का इंतजार

Sarojini झरिया के लेखक निर्माता-निर्देशक धीरज मिश्रा जाने माने फिल्मकार हैं। हाल ही में उनकी दो हिंदी फिल्में आलिंगन और हीरो आफ नेशन चंद्रशेखर आजाद एक साथ रिलीज हुई। अब उनका ध्यान सरोजिनी के निर्माण पर है। दक्षिण भारत के गैर हिंदी भाषी दर्शकों को फिल्म का इंतजार है।

By MritunjayEdited By: Updated: Wed, 30 Mar 2022 09:31 AM (IST)
Hero Image
फिल्म सरोजिनी का पोस्टर ( फोटो साैजन्य)।

जागरण संवाददाता, धनबाद। सरोजिनी नायडू को भारत की स्वर कोकिला कहा जाता है। इनके अनछुए पहलुओं पर धनबाद के लेखक, निर्मार्ता-निर्देशक धीरज मिश्रा एक फिल्म लेकर आ रहे हैं - सरोजिनी। एक जमाने की सुपरस्टार रही अभिनेत्री शांतिप्रिया इस फिल्म से लंबे समय बाद वापसी कर रही हैं। इसके साथ ही मशहूर टीवी अभिनेता हितेन तेजवानी भी महत्वपूर्ण भूमिका में नजर आएंगे। कन्नड़ फिल्मों की सुपरस्टार सोनल मंथेरो युवा सरोजिनी की भूमिका निभाएंगी। फिल्म का निर्देशन विनय चंद्रा कर रहे हैं। विनय निर्देशन के साथ ही फिल्म का संगीत भी देंगे। फिल्म की पटकथा धीरज मिश्रा ने अपनी पत्नी यशोमति देवी के साथ लिखा है। इसका निर्माण विशिका फिल्म्स के तहत हो रहा है, जबकि निर्माता चरण सुवर्ण और हनी चौधरी हैं। फिल्म का निर्माण हिंदी के अलावा कन्नड, तमिल और तेलगु में भी किया जा रहा है। जरीना वहाब सरोजिनी की मां की भूमिका निभाएंगी। फिल्म की शूटिंग मई से कर्नाटक के कुर्ग, वाराणसी और मुंबई में होगी। धीरज मिश्रा ने बताया कि पहली बार सरोजिनी फिल्म के जरिए सरोजिनी नायडू के जीवन वृतांत और संघर्षों को परदे पर दिखाया जाएगा।

एक साथ धीरज मिश्रा की दो फिल्में हुई रिलीज

झरिया धनबाद के लेखक, निर्माता-निर्देशक धीरज मिश्रा जाने माने फिल्मकार हैं। पिछले सप्ताह शुक्रवार को उनकी दो हिंदी फिल्में आलिंगन और हीरो आफ नेशन चंद्रशेखर आजाद एक साथ रिलीज हुई। दर्शकों से फिल्म के लिए अच्छी प्रतिक्रियाएं मिली है। फिल्म सीमित स्क्रीन पर रिलीज हुई है। धीरज ने बताया कि जल्द ही फिल्म और भी जगह दस्तक देगी। आलिंगन का निर्देशन धीरज मिश्रा और लेखन उनकी पत्नी यशोमती देवी ने संयुक्त रूप से किया है। नए कलाकरों से सजी यह फिल्म अपनी विषय वस्तु के लिए चर्चा का विषय बनी हुई है। हीरो आफ नेशन चंद्रशेखर आजाद महान क्रांतिकारी चंद्रशेखर की जीवनी है। इसमें रजा मुराद और जरीना वहाब जैसे दिग्गज कलाकार हैं। फिल्म का निर्देशन धीरज ने राजा रणदीप गिरी के साथ मिलकर किया है। अगले महीने धीरज की गालिब और दीनदयाल एक युगपुरुष भी रिलीज होगी। इससे पहले जय जवान जय किसान और चापेकर ब्रदर्स जैसी फिल्में कर चुके हैं। झरिया की आग की समस्या पर वृतचित्र का निर्माण कर चर्चा में आए थे। रमेश सिप्पी के साथ मिलाकर धारावाहिक कोपा का निर्माण किया, जिसकी 52 कड़ियों का प्रसारण हो चुका है।