Move to Jagran APP
5/5शेष फ्री लेख

'आज के भोजपुरी गायक नहीं, नचनियां हैं...'; सिंगर शर्मा ने कर डाला 'चीरहरण', इंडस्ट्री में मची खलबली

Bhojpuri Singer Bharat Sharma Vyas भोजपुरी गीतों के गायक भरत शर्मा व्यास ने आजकल के दौर में बन रहे भोजपुरी गीतों को फूहड़ बताया है। उन्होंने इन गीतों को गाने वाले गायकों को भी नचनियां बताया है। उनका कहना है कि भोजपुरी गीतों में अश्लीलता की पराकाष्ठा हो चुकी है। बता दें कि शर्मा बुधवार को धनबाद कोर्ट में आयकर से जुड़े मामले की सुनवाई के लिए यहां पहुंचे थे।

By Balwant Kumar Edited By: Yogesh Sahu Updated: Wed, 25 Sep 2024 02:53 PM (IST)
Hero Image
आज के भोजपुरी गायक नहीं, नचनियां हैं : भरत शर्मा

जागरण संवाददाता, धनबाद। भोजपुरी गीत गायक भरत शर्मा व्यास ने भोजपुरी इंडस्ट्री में हलचल मचाने वाला बयान दे डाला है। उन्होंने आज के भोजपुरी गायकों को डांसर बताया है। उनका कहना है कि बिना महिला डांसर के इनकी दुकान बंद हो जाएगी। अपने बयान से 'चीरहरण' करते हुए सिंगर शर्मा ने महाभारत काल के पात्र दु:शासन और द्रौपदी का भी जिक्र किया।

दरअसल, बुधवार को धनबाद आए प्रख्यात भोजपुरी गीत गायक भरत शर्मा व्यास कुछ अलग ही अंदाज में दिखे। वह आयकर से जुड़े एक मामले की सुनवाई के लिए धनबाद पहुंचे थे। यहां उन्होंने कोर्ट में अपनी उपस्थिति दर्ज की। जानकारी के अनुसार, शर्मा के खिलाफ टीडीएस छिपाने का मामला चल रहा है।

शर्मा ने दिया चुभने वाला बयान

बहरहाल, कोर्ट रूम से बाहर निकलने के बाद गायक भरत शर्मा ने कहा कि न्यायिक प्रक्रिया के लिए वे धनबाद आए हुए थे। इस दौरान उन्होंने वर्तमान भोजपुरी गीतों को लेकर बेबाकी से अपनी बात कही।

शर्मा ने कहा कि आज के दौर में अधिकांश भोजपुरी गायक नहीं बल्कि नचनियां हैं। बिना महिला डांसर के इनकी दुकानदारी नहीं चल सकती। कुछ ही ऐसे भोजपुरी गायक हैं, जिनके गीत समाज के लिए होते हैं। जिसे हम अपने परिवार के साथ सुन सकते हैं।

धनबाद कोर्ट में उपस्थित होने के बाद भोजपुरी गायक भरत शर्मा।

फूहड़ गीत नहीं गाए, अश्लीलता की पराकाष्ठा हो चुकी

शर्मा ने कहा कि उन्होंने अपने जीवन में कभी फूहड़ गीतों को नहीं गाया और न कभी उस दिशा में जाएंगे। शर्मा ने यह भी कहा कि आज के दौर में भोजपुरी में अश्लीलता की पराकाष्ठा हो चुकी है। उन्होंने कहा कि जैसे दु:शासन ने द्रौपदी का चीरहरण किया था, वही दशा इस समय भोजपुरी गीतों की हो गई है।

मीडिया से बात करते हुए अंत में उन्होंने दुर्गापूजा को लेकर अपनी शुभकामनाएं दीं और बताया कि पाकिस्तान में एक देवी मां का मंदिर है। इन दिनों उन्हीं माता को समर्पित उनका गीत चल रहा है। इस गीत को उन्होंने गाकर भी सुनाया।

यह भी पढ़ें

फेमस भोजपुरी गायिका की गिरफ्तारी को लेकर पुलिस कर रही छापामारी, एक और बड़े सिंगर की बढ़ेगी टेंशन! पढ़ें पूरा मामला

Akshara Singh: फेमस भोजपुरी एक्ट्रेस अक्षरा सिंह की मुश्किलें बढ़ी, अदालत ने जारी किया गैर जमानती वारंट

लोकल न्यूज़ का भरोसेमंद साथी!जागरण लोकल ऐपडाउनलोड करें