Move to Jagran APP
5/5शेष फ्री लेख

Bhubaneswar-New Delhi Rajdhani Express: गोमो में तीनों राजधानी का बदल जाएगा टाइम टेबल, सफर से पहले चेक कर लें

भुवनेश्वर से संबलपुर होकर चलने वाली भुवनेश्वर राजधानी एक्सप्रेस का टाइम टेबल नौ जनवरी से बदलेगा। वापसी में 10 जनवरी से इसके टाइम टेबल में बदलाव होगा। वाया आद्रा चलने वाली भुवनेश्वर राजधानी का टाइम टेबल 10 जनवरी से परिवर्तित होगा।

By MritunjayEdited By: Updated: Sat, 02 Jan 2021 04:17 PM (IST)
Hero Image
भुवनेश्वर से टाटानगर और बोकारो होकर चलने वाली राजधानी 11 जनवरी से नए टाइम टेबल के अनुसार चलेगी।

धनबाद, जेएनएन। अगर आप अगले हफ्ते भुवनेश्वर से नई दिल्ली  या नई दिल्ली से भुवनेश्वर जाने वाली राजधानी एक्सप्रेस में सफर करने वाले हैं, तो सफर से पहले टाइम टेबल जरूर चेक कर लें। रेलवे ने भुवनेश्वर से चलने वाली तीनों राजधानी एक्सप्रेस के टाइम टेबल बदल दिए हैं। टाइम टेबल बदलने की वजह से गोमो और बोकारो रेलवे स्टेशन पर यात्रियों को भी अब नए टाइम टेबल के अनुसार स्टेशन पर ट्रेन मिलेगी।

भुवनेश्वर से संबलपुर होकर चलने वाली भुवनेश्वर राजधानी एक्सप्रेस का टाइम टेबल नौ जनवरी से बदलेगा। वापसी में 10 जनवरी से इसके टाइम टेबल में बदलाव होगा। वाया आद्रा चलने वाली भुवनेश्वर राजधानी का टाइम टेबल 10 जनवरी से परिवर्तित होगा। नई दिल्ली से 11 जनवरी से टाइम टेबल बदल जाएगा। इसी तरह भुवनेश्वर से टाटानगर और बोकारो होकर चलने वाली राजधानी 11 जनवरी से नए टाइम टेबल के अनुसार चलेगी। नई दिल्ली से ट्रेन को 12 जनवरी से संशोधित टाइम टेबल के मुताबिक चलाया जाएगा।

गोमो और बोकारो स्टेशन पर भुवनेश्वर राजधानी का नया समय 

  • वाया संबलपुर चलने वाली

02855 भुवनेश्वर नई दिल्ली राजधानी

गोमो रात 8.00

02856 नई दिल्ली भुवनेश्वर राजधानी

गोमो सुबह 6.55

  • वाया आद्रा चलने वाली

02825 भुवनेश्वर नई दिल्ली राजधानी

गोमो रात 8.00

02826 नई दिल्ली भुवनेश्वर राजधानी

गोमो सुबह 6.55

  • वाया टाटानगर चलने वाली

02823 भुवनेश्वर नई दिल्ली राजधानी

बोकारो शाम 7.00

गोमो रात 8.00

02824 नई दिल्ली भुवनेश्वर राजधानी

गोमो सुबह 6.25

बोकारो सुबह 7.30

लोकल न्यूज़ का भरोसेमंद साथी!जागरण लोकल ऐपडाउनलोड करें