Move to Jagran APP

Maiya Samman Yojana: मंईयां सम्मान योजना के लिए CM हेमंत ने किस फंड पर लगाया ब्रेक? BJP ने कर दिया बड़ा दावा

केंद्रीय कानून मंत्री अर्जुन राम मेघवाल ने धनबाद में भाजपा के प्रबुद्ध सम्मेलन में कहा कि झारखंड का विकास डबल इंजन की सरकार से ही संभव है। उन्होंने आरोप लगाया कि राज्य सरकार केंद्र की योजनाओं के फंड को दूसरे कार्यों में उपयोग कर रही है जिससे लोग लाभ से वंचित हो रहे हैं। मेघवाल ने भाजपा सरकार बनाने की अपील की।

By Balwant Kumar Edited By: Mukul Kumar Updated: Wed, 16 Oct 2024 03:49 PM (IST)
Hero Image
धनबाद में प्रेस वार्ता करते केंद्रीय कानून मंत्री अर्जुन राम मेघवाल (बीच में)

जागरण संवाददाता, धनबाद। केंद्रीय कानून मंत्री अर्जुन राम मेघवाल बुधवार को धनबाद पहुंचे। यहां वे भाजपा के प्रबुद्ध सम्मेलन में शामिल हुए। इससे पहले पत्रकारों से बातचीत करते हुए उन्होंने कहा कि झारखंड का विकास चाहते हैं तो यहां भाजपा की डबल इंजन की सरकार बनाएं। तभी यहां का पूर्ण विकास हो सकता है।

उन्होंने कहा कि मंईयां सम्मान योजना के कारण राज्य में सभी पेंशन योजनाएं बंद कर दी गई, जबकि उनकी सरकार आने पर गोगो दीदी के लिए फंड की अलग से व्यवस्था करेंगे। 

केंद्रीय मंत्री ने राज्य सरकार पर लगाया बड़ा आरोप

उन्होंने कहा कि डबल इंजन की सरकार रहने पर केंद्र की योजनाओं का सीधा लाभ यहां के लोगों को मिल सकता है। विकास के लिए जो भी फंड केंद्र सरकार देती है, उसे राज्य सरकार दूसरे कार्यों में लगा दे रही है। इससे यहां के लोग लाभ से वंचित हो जाते हैं। झारखंड की मूल समस्या यहां के खनिज संपदा की लूट है।

उन्होंने कहा कि भाजपा की सरकार बनती है तो समस्याओं के समाधान के साथ ही यहां सड़क, रेल, हवाईअड्डा, स्वस्थ, प्रदूषण नियंत्रण जैसे कार्यों में तेजी आएगी। उन्होंने कहा कि उनकी जनता से अपील है कि इस विधानसभा चुनाव में भाजपा की डबल इंजन सरकार को चुनें। इस दौरान जिलाध्यक्ष श्रवण राय समेत अन्य मौजूद थे।

गोगो दीदी योजना और मंईयां सम्मान योजना को लेकर क्या है विवाद

दरअसल, झारखंड के सीएम हेमंत सोरेन ने कुछ ही समय पहले प्रदेश में मंईयां सम्मान योजना लागू की थी। इसके तहत महिलाओं के खाते में राशि भेजी जाती है। 

भाजपा ने भी इस योजना को टक्कर देने के लिए चुनाव की घोषणा होने से ठीक पहले गोगो दीदी योजना का जिक्र किया था। वहीं, हेमंत सोरेन की सरकार ने इस योजना को फर्जी बताया और फॉर्म भरवाने वालों पर केस दर्ज करने का आदेश जारी कर दिया। हेमंत सरकार ने इसको लेकर चुनाव आयोग में भी शिकायत की है।

गोगो दीदी में क्या मिलने का दावा किया गया

इस योजना में महिलाओं और बेटियों को हर महीने 2100 रुपये और सालाना 25,200 रुपये देने का वादा किया गया है। यह योजना राज्य की महिलाओं को आर्थिक सहायता प्रदान करने के लिए है।

मंईयां सम्मान योजना अभी कितनी मिल रही है राशि

मंईयां सम्मान योजना में महिलाओं को प्रतिमाह 1000 रुपए की सम्मान राशि मिल रही है। हेमंत सोरेन ने इस राशि बढ़ाकर 2500 रुपये कर दिया है। 

यह भी पढ़ें-

झारखंड में हटिया सीट को लेकर आया बड़ा अपडेट, कांग्रेस को लग सकता है झटका; BJP ने एक विधायक की बदली सीट

Hemant Soren: हेमंत सोरेन ने प्रधानमंत्री मोदी को लिखा खुला पत्र, पूछा- कब मिलेंगे झारखंड के 1.36 लाख करोड़ रुपये

लोकल न्यूज़ का भरोसेमंद साथी!जागरण लोकल ऐपडाउनलोड करें