Move to Jagran APP
5/5शेष फ्री लेख

Vande Bharat: 15 सितंबर से चलेगी 3 नई वंदे भारत, टाइम-टेबल जारी; यहां देखें रूट चार्ट

धनबाद होकर हावड़ा-गया और गोमो होकर टाटा-पटना वंदे भारत एक्सप्रेस चलेगी। दोनों ट्रेनों का टाइम टेबल जारी हो गया है। दोनों ट्रेनें आठ कोच के साथ चलेंगी। हावड़ा से गया जाने वाली वंदे भारत एक्सप्रेस हावड़ा से चलने वाली शताब्दी एक्सप्रेस के 45 मिनट बाद खुलेगी और धनबाद शताब्दी एक्सप्रेस के 20 मिनट बाद पहुंचेगी। शताब्दी एक्सप्रेस से तीन घंटे 18 मिनट लगते हैं।

By Tapas Banerjee Edited By: Mukul Kumar Updated: Mon, 09 Sep 2024 12:50 PM (IST)
Hero Image
प्रस्तुति के लिए इस्तेमाल की गई तस्वीर

जागरण संवाददाता, धनबाद।  वंदे भारत एक्सप्रेस 2 घंटे 53 मिनट में हावड़ा से धनबाद पहुंचाएगी। हावड़ा से गया पहुंचने में राजधानी एक्सप्रेस को 5 घंटे 41 मिनट लगते हैं। वंदे भारत से हावड़ा से गया पहुंचने में राजधानी की तुलना में एक मिनट कम लगेगा।

15 सितंबर को प्रधानमंत्री एक साथ कई वंदे भारत एक्सप्रेस को हरी झंडी दिखाएंगे। इनमें हावड़ा-गया व टाटा-पटना भी शामिल है।

सुबह हावड़ा से धनबाद आने को तीन ट्रेनें

हावड़ा से धनबाद आने के लिए अभी सुबह 6:05 पर शताब्दी व 6:15 पर ब्लैक डायमंड एक्सप्रेस है। अब वंदे भारत एक्सप्रेस के चलने से सुबह में तीन ट्रेनें मिल जाएंगी।

ब्लैक डायमंड एक्सप्रेस प्रतिदिन तो शताब्दी रविवार छोड़ हफ्ते में छह दिन चलती है। वंदे भारत एक्सप्रेस भी सप्ताह में छह दिन ही चलेगी। गुरुवार को हावड़ा व गया से ट्रेन नहीं चलेगी।

22303 हावड़ा-गया वंदे भारत

  • हावड़ा - सुबह 6:50 
  • दुर्गापुर - सुबह   8:28
  • आसनसोल सुबह 8:53
  • धनबाद - सुबह 9:43
  • पारसनाथ - सुबह 10:13
  • कोडरमा - सुबह 10:58
  • गया - दोपहर 12:30

22304 गया-हावड़ा वंदे भारत

  • गया - दोपहर 3:15
  • कोडरमा - शाम 4:15
  • पारसनाथ - शाम 5:15
  • धनबाद - शाम 6:00
  • आसनसोल - शाम 6:48
  • दुर्गापुर - शाम 7:11
  • हावड़ा - रात 9:05

सोमवार छोड़ हफ्ते में छह दिन चलेगी टाटा-पटना वंदे भारत एक्सप्रेस

टाटा से पटना के बीच बोकारो व गोमो होकर चलने वाली वंदे भारत एक्सप्रेस सोमवार छोड़ हफ्ते में छह दिन चलेगी। इस ट्रेन से टाटा से पटना पहुंचने में सात घंटे 15 मिनट लगेंगे।

रांची से वाराणसी के बीच चलने वाली वंदे भारत एक्सप्रेस के गोमो में ठहराव न होने से यात्री मायूस थे, पर अब पटना जानेवाली ट्रेन का ठहराव गोमो में भी दिया गया है।

तीन घंटे 50 मिनट में गोमो से पटना

अभी जनशताब्दी एक्सप्रेस गोमो से पटना पहुंचने में 4 घंटे 44 मिनट लेती है। वंदे भारत एक्सप्रेस से गोमो से पटना का सफर 3 घंटे 50 मिनट में ही पूरा हो जाएगा। बोकारो से पटना की दूरी 5 घंटे 45 मिनट के बदले 4 घंटे 35 मिनट में ही पूरी हो जाएगा। 10 सितंबर को टाटा-पटना वंदे भारत एक्सप्रेस का ट्रायल रन होगा।

20893 टाटा-पटना वंदे भारत

  • टाटा - सुबह 5:30 
  • मूरी - सुबह 7:13
  • बोकारो - सुबह 8:08
  • गोमो - सुबह 8:53
  • पारसनाथ - सुबह 9:05
  • कोडरमा - सुबह 9:53
  • गया - दिन 11:05
  • पटना - दोपहर 12:45

20894 पटना-टाटा वंदे भारत

  • पटना - दोपहर 2:15
  • गया - दोपहर 3:30
  • कोडरमा - शाम 4:38
  • पारसनाथ - शाम 5:43
  • गोमो - शाम 5:55
  • बोकारो - शाम 6:45
  • मूरी - शाम 7:23
  • टाटा - रात 9:30

यह भी पढ़ें-

Vande Bharat: कवच से लैस आठ कोच की होगी बनारस-आगरा वंदे भारत, जानिए कब से शुरू होगी

Vande Bharat: टाटानगर से बरहमपुर भाया चाईबासा रूट पर 130 किमी प्रतिघंटे की रफ्तार से ट्रायल पर दौड़ी वंदे भारत