Move to Jagran APP
5/5शेष फ्री लेख

ट्रेन की चपेट में आने से बौंसी का युवक घायल

किसी ट्रेन की चपेट में आकर गुरुवार की देर शाम बिहार बौंसी का 40 वर्षीय रामू प्रसाद मांझी गंभीर रूप से जख्मी हो गया। उसका एक पैर पूरी तरह कट गया है। मेडिकल कॉलेज अस्पताल में उसका इलाज चल रहा है। देर शाम तक वह पूरी तरह बेहोश था।

By JagranEdited By: Updated: Fri, 30 Apr 2021 07:04 PM (IST)
Hero Image
ट्रेन की चपेट में आने से बौंसी का युवक घायल

जागरण संवाददाता, दुमका: किसी ट्रेन की चपेट में आकर गुरुवार की देर शाम बिहार बौंसी का 40 वर्षीय रामू प्रसाद मांझी गंभीर रूप से जख्मी हो गया। उसका एक पैर पूरी तरह कट गया है। मेडिकल कॉलेज अस्पताल में उसका इलाज चल रहा है। देर शाम तक वह पूरी तरह बेहोश था।

लोगों की मानें तो शुक्रवार की सुबह हंसडीहा रेल लाइन के समीप युवक को जख्मी हालत में देखकर पुलिस को सूचित किया गया। पुलिस की मदद से उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया। युवक इस मार्ग में चलने वाले किसी यात्री ट्रेन से गिरा या फिर मालगाड़ी की चपेट में आने से जख्मी हो गया, इसका पता भी नहीं चल सका है। उसे होश में लाने की कोशिश की जा रही थी। कयास लगाया जा रहा है कि वह गुरुवार की रात ट्रेन की चपेट में आ गया। उस समय केवल मालगाड़ी का परिचालन होता है। उसके कटे पैर को भी अस्पताल में रख दिया गया है।

लोकल न्यूज़ का भरोसेमंद साथी!जागरण लोकल ऐपडाउनलोड करें