Move to Jagran APP
5/5शेष फ्री लेख

Nitish Kumar के बाद अब I.N.D.I.A को लगेगा दूसरा झटका? चुनाव से पहले 'गेम' बिगाड़ सकती है ये पार्टी

Lok Sabha Poll 2024 लोकसभा चुनाव से पहले नीतीश कुमार ने पाला बदलकर बड़ा झटका दिया। वह इंडी गठबंधन के सूत्रधार थे। अब झारखंड में इंडी गठबंधन के लिए बड़ी मुश्किलें पैदा हो सकती है। एक ओर जहां लोकसभा चुनाव के लिए सभी दलें अपनी-अपनी रणनीति बनाने में जुटी है तो वहीं दूसरी ओर झारखंड में सियासी हचलच तेज हो गई है।

By Rohit Kumar Mandal Edited By: Shashank Shekhar Updated: Tue, 27 Feb 2024 04:43 PM (IST)
Hero Image
Nitish Kumar के बाद अब I.N.D.I.A को लगेगा दूसरा झटका? चुनाव से पहले 'गेम' बिगाड़ सकती है ये पार्टी

जागरण संवाददाता, दुमका। संथाल परगना में एक भी बांग्लादेशी घुसपैठिया नहीं है। भाजपा राजनीतिक बयानबाजी कर अपनी राजनीति करना चाहती है। भाजपा डरी हुई है। इसलिए, लालच व डर दिखाकर दूसरे दलों के नेताओं को अपनी पार्टी में शामिल कर रही है। यह बात सीपीआइ (एम) की पोलित ब्यूरो सदस्य बृंदा करात ने मंगलवार को परिसदन में मीडिया से बात करते हुए कहीं।

उन्होने कहा कि पिछले 10-15 सालों से लगातार इस क्षेत्र में आ रही हूं और अक्सर यह कहा जाता है कि संथाल परगना के कुछ इलाके में बांग्लादेशी प्रवेश कर गए हैं। यह बिल्कुल गलत है। अगर ऐसा है तो केंद्र सरकार के विंग हैं क्या कर रहे हैं। केंद्र सरकार और भाजपा का एक ही एजेंडा है कि जो उसकी बात नहीं मानता है, उसे अर्बन नक्सल या बांग्लादेशी घुसपैठिया बता देती है।

भाजपा चुनाव मैदान में जाने से काफी भयभीत- बृंदा करात

बृंदा करात ने कहा कि लोकसभा चुनाव नजदीक है। भाजपा चुनाव मैदान में जाने से काफी भयभीत है। यही वजह है कि दूसरे दलों के नेताओं को शामिल करने के लिए ईडी, सीबीआइ और आयकर जैसी एजेंसियों के माध्यम से डरा रही है। नेताओं को जेल भेजा जा रहा है। झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन को भी इन लोगों ने जेल भेजा है।, जो भाजपा का दामन थाम रहे हैं, उन्हें पाक साफ साबित कर दिया जाता है। भाजपा दूसरे दल के नेताओं को अपने में शामिल करने वाली दुनिया की सबसे बड़ी पार्टी है।

उन्होंने कहा कि आज भाजपा के खिलाफ सभी विपक्षी पार्टी के साथ जनता को एकजुट होना होगा ताकि लोकतंत्र पर विश्वास नहीं रखने वाली इस पार्टी को सत्ता से दूर किया जा सके। भाजपा ने लोकतंत्र को आइसीयू में पहुंचा दिया है। मोदी सरकार हर जगह पैसे का खेल खेल रही है। नरेंद्र मोदी अपने भाषण में जो मित्रों शब्द का प्रयोग करते हैं। अब समझ में आ रहा है यह शब्द किनके लिए होता है। एक तरफ वे 'न खाएंगे न खाने देंगे' का नारा लगाते हैं, जबकि वास्तविकता कुछ और ही है। मौके पर राज्य सचिव प्रकाश विप्लव और सचिव एहतेशाम अहमद मौजूद थे।

झारखंड में पकड़ वाली सीटों पर लड़ेंगे चुनाव- बृंदा करात

बृंदा करात ने आगे कहा कि लोकसभा चुनाव की तैयारी चल रही है। वामपंथी दल झारखंड की कई संसदीय सीटों पर अपना प्रत्याशी उतारेगा। इससे पहले झामुमो-कांग्रेस से सीट तय करने पर बात होगी। यदि दोनाें दल सीट देने के लिए तैयार नहीं होंगे तो उन सीटों पर अपना प्रत्याशी उतारा जाएगा, जहां सीपीआइए की पकड़ है।

ये भी पढ़ें-

Jharkhand Tourism: देश-विदेश के पर्यटकों का खूब भा रहा झारखंड, जुलाई से फरवरी तक इन जगहों पर लगी रहती है भीड़

Geeta Kora: गीता कोड़ा की 'पलटी' पर भाजपा नेता का आया बड़ा बयान, झारखंड में सियासी हलचल तेज

आपके शहर की तथ्यपूर्ण खबरें अब आपके मोबाइल पर