Move to Jagran APP
5/5शेष फ्री लेख

Lok Sabha Election: लोकसभा चुनाव के लिए BJP का 'लाभार्थी संपर्क अभियान', इस प्लान से गांव तक पैठ बनाने की तैयारी

मिशन 2024 के तहत 400 लोकसभा सीटों के लक्ष्य को साधने के लिए भाजपा के रणनीतिकारों ने माइक्रो लेबल पर काम करना प्रारंभ कर दिया है। भाजपा की ओर से अब लाभार्थी संपर्क अभियान चलाने की तैयारी हो रही है। इसके लिए खास तौर पर 12 फरवरी को प्रदेश स्तरीय लाभार्थी संपर्क अभियान को सफल बनाने के लिए एक कार्यशाला का आयोजन किया गया है।

By Rajeev Ranjan Edited By: Shashank ShekharUpdated: Wed, 07 Feb 2024 04:27 PM (IST)
Hero Image
लोकसभा चुनाव के लिए BJP का 'लाभार्थी संपर्क अभियान', इस प्लान से गांव तक पैठ बनाने की तैयारी

राजीव, दुमका। मिशन 2024 के तहत 400 लोकसभा सीटों के लक्ष्य को साधने के लिए भाजपा के रणनीतिकारों ने माइक्रो लेबल पर काम करना प्रारंभ कर दिया है। भाजपा की ओर से अब लाभार्थी संपर्क अभियान चलाने की तैयारी हो रही है। इसके लिए खास तौर पर 12 फरवरी को प्रदेश स्तरीय लाभार्थी संपर्क अभियान को सफल बनाने के लिए एक कार्यशाला का आयोजन किया गया है।

इस कार्यशाला में प्रत्येक लोकसभा में चिह्नित किए गए पार्टी पदाधिकारियों को आमंत्रित किया गया है। कार्यशाला में प्रदेश अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी, उपाध्यक्ष डा.लुईस मरांडी, प्रदेश संयोजक राकेश प्रसाद एवं संगठन महामंत्री कर्मवीर सिंह की मौजूदगी में इन सभी पदाधिकारियों को इस अभियान को जन-जन तक पहुंचाने के लिए विशेष टिप्स दिए जाएंगे।

एक-एक लोकसभा सीट पर जाएंगे भाजपा कार्यकर्ता-नेता

इन्हें यह बताया जाएगा कि कैसे एक-एक लोकसभा सीट में केंद्र सरकार की योजनाओं से लाभान्वित लाभुकों के जेहन में इन योजनाओं की यादों को ताजा कराना है। इन्हें यह बताना है कि नरेंद्र मोदी सरकार ने जो योजनाओं चलाई हैं वह सीधे तौर पर जरूरतमंद लोगों तक पहुंची है। केंद्र सरकार ने जनहित की योजनाओं को धरातल पर उतार कर जनता से किए गए एक-एक वायदों को पूरा किया है।

पीएम आवास से पक्का घर में रहने का सपना साकार किया गया है। रसोई के धुएं को उज्ज्वला की लौ से दूर किया गया है। खुले शौच पर पाबंदी के लिए शौचालय देकर घर की महिलाओं के मान-सम्मान की रक्षा की गई है। किसानों को पीएम किसान सम्मान निधि के जरिए लाभ पहुंचाया गया है।

दुमका लोकसभा से इन लोगों को किया गया आमंत्रित

कारीगर व श्रमिकों के लिए विश्वकर्मा योजना तो गरीबों के इलाज के लिए आयुष्मान भारत जैसी महत्वाकांक्षी योजनाओं को धरातल पर उ उतारने की पहल हुई है। घर-घर में पानी पहुंचाने के लिए नल-जल योजना की शुरुआत की गई है। कार्यशाला में उन तमाम केंद्रीय योजनाओं पर चर्चा होगी, जिसे दो टर्म में मोदी सरकार ने धरातल पर उतारने की पहल की है। इसके साथ ही लाभार्थी संपर्क अभियान को सफल बनाने को लेकर कई दिशा-निर्देश दिया जाएगा।

दुमका लोकसभा से इस कार्यशाला के लिए सोमनाथ सिंह, मनोज पांडेय, बबलू मंडल एवं आभा देवी को आमंत्रित किया गया है। कार्यशाला में दिए गए निर्देशों के बाद ये लोग धरातल पर लाभार्थी संपर्क अभियान को सफल बनाने की पहल करेंगे।

भाजपा संगठन को किया जा रहा दुरुस्त

लोकसभा चुनाव के मद्देनजर दुमका में भाजपा के चुनावी कार्यालय को स्थापित करने की पहल तेज हो गई है। इसके लिए दुमका शहर में उपयुक्त भवन की तलाश हो रही है जहां से चुनावी कार्यालय का संचालन सुचारु व सुव्यवस्थित तरीके से हो सके।

इधर, नए जिला अध्यक्ष की घोषणा के बाद अब जिला कमेटी को भी चुस्त-दुरुस्त बनाने की कवायद तेज है। नए जिला अध्यक्ष गौरवकांत सिन्हा अपनी नई टीम को बनाने के लिए मगजमारी कर रहे हैं। पार्टी सूत्रों के मुताबिक जिला संगठन की नई टीम में ऊर्जावान व पार्टी के प्रति समर्पित कार्यकर्ताओं को अहम पदों पर बैठाने व चुनाव के मद्देनजर संगठन में संतुलन को ध्यान में रखकर

जिला संगठन को आकार देने की कसरत हो रही है। पार्टी सूत्रों के मुताबिक अगले कुछेक दिनों में संभव है कि जिला संगठन के पदाधिकारियों के नामों की घोषणा प्रदेश आलाकमान की सहमति के बाद कर दिया जाए।

ये भी पढ़ें: Hemant Soren: हेमंत सोरेन की फिर बढ़ी रिमांड, अगले 5 दिनों तक ED कस्टडी में रहेंगे झारखंड के पूर्व CM 

ये भी पढ़ें: Lok Sabha Election: झारखंड में BJP ने चला नया दांव, इस अहम लोकसभा सीट पर दिग्गज नेता को सौंपी जिम्मेदारी

आपके शहर की तथ्यपूर्ण खबरें अब आपके मोबाइल पर