Move to Jagran APP
5/5शेष फ्री लेख

Dumka: पत्थर खदानों को बंदकर छीना रोजगार, आदिवासियों के साथ किया छल; बाबूलाल मरांडी ने CM सोरेन पर किया प्रहार

संकल्प यात्रा के दूसरे चरण में शुक्रवार को भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष ने दुमका में शिकारीपाड़ा के सरसडंगाल और जामा विधानसभा के ढोलापाथर में आयोजित जनसभाओं को संबोधित करते हुए कहा प्रदेश अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी ने कहा कि राज्य में कानून व्यवस्था फेल हो गई है। सरकार की कार्यशैली से जनता त्राहिमाम है औऱ भ्रष्टाचार चरम पर है। जब वह खुद CM थे तब विकास की गति तेज हुई थी।

By Rohit Kumar MandalEdited By: Yashodhan SharmaUpdated: Sat, 26 Aug 2023 01:19 AM (IST)
Hero Image
रामगढ़ के ढोलपाथर में बाबूलाल मरांडी के जनसभा में उपस्थित महिलाएं

जागरण टीम रामगढ़/शिकारीपाड़ा/दुमका: संकल्प यात्रा के दूसरे चरण में शुक्रवार को भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष ने दुमका में शिकारीपाड़ा के सरसडंगाल और जामा विधानसभा के ढोलापाथर में आयोजित जनसभाओं को संबोधित करते हुए कहा प्रदेश अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी ने कहा कि राज्य में कानून व्यवस्था फेल हो गई है।

सरकार की कार्यशैली से जनता त्राहिमाम है औऱ भ्रष्टाचार चरम पर है। जामा विधानसभा के रामगढ़ प्रखंड के ढोलापाथर में आयोजित जनसभा को संबोधित करते हुए बाबूलाल ने कहा कि राज्य में झामुमो की सरकार से विकास संभव नहीं है।

उन्होंने कहा कि जब वह मुख्यमंत्री थे तब राज्य में समग्र विकास की गति तेज हुई थी। हेमंत सरकार पर प्रहार करते हुए कहा कि राज्य सरकार पुलिस से अपराध पर लगाम लगाने का काम करवाने के बजाए पैसा वसूली करवा रही है।

राज्य के अधिकारी एवं पुलिस पैसा वसूल कर सरकार के मंत्री तक पहुंचा रहे हैं। यह पैसा मंत्रियों के जरिए रांची, बोकारो और दिल्ली में खपत की जाती है।

उन्होंने आगे कहा कि वर्ष 2024 में लोकसभा और विधानसभा की चुनाव है। इन दोनों चुनाव में भारतीय जनता पार्टी का साथ देकर केंद्र और राज्य में भाजपा की सरकार बनाएं। तभी राज्य में विकास तेजी से होगा।

सोरेन परिवार ने आदिवासियों को लूटा

बाबूलाल ने शिबू सोरेन परिवार पर प्रहार करते हुए कहा कि शिबू सोरेन अपने को आदिवासी का नेता बताते हैं, लेकिन सबसे ज्यादा राज्य में यदि कोई आदिवासी को लूटा है तो वह शिबू सोरेन का परिवार है।

उन्होंने कहा कि यदि हेमंत सोरेन ने घोटाला नहीं किया है तो वह ईडी के पास जाने से क्यों डरते हैं। दुमका के सांसद सुनील सोरेन ने कहा कि वर्तमान हेमंत सोरेन की सरकार में यहां के लोगों को केवल ठगा है। हेमंत सोरेन झूठे आश्वासन देकर यहां के आदिवासियों के साथ छल किया है।

पूर्व मंत्री डा.लुईस मरांडी ने कहा कि राज्य में भय, भूख व भ्रष्टाचार चरम पर है। हेमंत सरकार को हटाए बगैर राज्य का विकास नहीं हो सकता है।

जनसभा को जिला अध्यक्ष परितोष सोरेन, विनोद शर्मा, सुरेश मुर्मू ने भी संबोधित किया। इससे पूर्व बाबूलाल मरांडी ने ढोलपाथर स्थित सिद्धो-कान्हु की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर मंच पर विराजमान हुए।

ढोलपाथर में मौजूद राम बाबा के यहां साफाहोड़ समुदाय के लोगों से मुलाकात की। मौके पर निवास मंडल, जिला उपाध्यक्ष मनोज पांडेय, अमिता रक्षित, विवेकानंद राय,रुपेश मंडल,विमल मरांडी।

ठाड़ीहाट मंडल के अध्यक्ष निरंजन मंडल, रामगढ़ मंडल अध्यक्ष नवल किशोर मांझी, जामा के राजू दर्वे, कालेश्वर लायक, राजू पूजहर, नलिन मंडल, महेन्द्र मंडल, दिलीप भंडारी, जीतलाल राय, किशोरी प्रसाद साह, राजीव गुप्ता, रामलाल हांसदा, दिलीप सेन, जयकांत मंडल समेत बड़ी संख्या में कार्यकर्ता व ग्रामीण मौजूद थे।

सोरेन परिवार ने जनता को ठगा

इसके बाद सरसडंगाल में आयोजित जनसभा को संबोधित करे हुए बाबूलाल मरांडी ने कहा कि सोरेन परिवार हमेशा जनता को ठगने का काम किया है।

मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन भ्रष्टाचार में लिप्त होकर भ्रष्टाचारियों को संरक्षण दे रहे हैं। राज्य के अधिकारी जेल जा रहे हैं। बीडीओ एवं थानेदार खुलेआम जनता का शोषण कर रहे हैं।

उन्होंने कहा कि सही बात कहने पर अभी तक मेरे ऊपर आधा दर्जन से अधिक प्राथमिक की दर्ज हेमंत सरकार दर्ज करवा चुकी है। कहा कि चाहे जितने भी प्राथमिकियां दर्ज हो जाए जनता को असलियत बता कर ही दम लेंगे।

यहां के खदानों पर बाहर से आए लोग अवैध तरीके से कमाई कर रहे हैं। आदिवासियों के ऊपर राजस्व बकाया दिखाकर मामला दर्ज किया जा रहा है।

वर्तमान सरकार के कार्यकाल में इस क्षेत्र में पत्थर उद्योग को बंद कर दिया गया है, जिसके कारण हजारों हजार मजदूर बेरोजगार होकर अन्य प्रदेशों में रोजगार के लिए पलायन कर रहे हैं। यदि जल्द से जल्द पत्थर खदान व क्रशरों को शुरू नहीं किया गया तो आंदोलन होगा।

मरांडी ने आगे कहा कि अगर भाजपा की सरकार बनी तो यहां के आदिवासियों को ही यहां उद्योग चलाने की अनुमति दी जाएगी बाहरी लोगों को नहीं।

भ्रष्टाचार में लिप्त हैं हेमंत सोरेन

दुमका के सांसद सुनील सोरेन ने कहा कि झारखंड को दिल्ली की गलियों में बेचने का कार्य शिबू सोरेन ने किया है और अब उनके पुत्र हेमंत सोरेन भ्रष्टाचार में लिप्त हैं।

जनता से किए गए वायदों को भूल चुके हैं। पूर्व मंत्री डा.लुइस मरांडी ने कहा कि अब समय आ गया है कि झारखंड को झामुमो मुक्त बनाया जाए। सभा को विनोद शर्मा, परितोष सोरेन जिला रामनारायण भगत, विमला निपू सोरेन ने भी संबोधित किया।

इसके अलावा मौके पर अमिता रक्षित, अविनाश सोरेन, डा.अंजुला मुर्मू, अमरेंद्र सिंह मुन्ना,शिकारीपाड़ा पूर्वी मंडल के अध्यक्ष सुभाषित चटर्जी और पश्चिमी मंडल अध्यक्ष नरेंद्र प्रसाद समेत बड़ी संख्या में ग्रामीण मौजूद थे।

लोकल न्यूज़ का भरोसेमंद साथी!जागरण लोकल ऐपडाउनलोड करें