Move to Jagran APP
5/5शेष फ्री लेख

तीन से रांची के लिए दौड़ेगी दूसरी यात्री ट्रेन

अब ट्रेन से रांची जाने के लिए दूसरी ट्रेन मिलने वाली है।

By JagranEdited By: Updated: Tue, 01 Mar 2022 08:44 PM (IST)
Hero Image
तीन से रांची के लिए दौड़ेगी दूसरी यात्री ट्रेन

तीन से रांची के लिए दौड़ेगी दूसरी यात्री ट्रेन

सांसद सुनील सोरेन दुमका रांची एक्सप्रेस ट्रेन को दिखाएंगे हरी झंडी

जागरण संवाददाता, दुमका: दुमका से रांची जाने वालों के लिए खुशखबरी है। उन्हें अब ट्रेन से रांची जाने के लिए दूसरी ट्रेन मिलने वाली है। तीन मार्च को सांसद सुनील सोरेन दुमका रांची इंटरसिटी एक्सप्रेस को रेलवे स्टेशन से हरी झंडी दिखाकर रवाना करेंगे। दूसरी ट्रेन चलने के बाद अब रांची से दुमका आना जाना और आसान हो जाएगा।

दरअसल दुमका से रांची जाने वाली इंटरसिटी एक्सप्रेस शाम 6.55 बजे रवाना होती थी। कई साल से लोग मांग कर रहे थे कि एक ट्रेन चलने से धनबाद , बोकारो और रांची जाना सुगम हो जाएगा। कई बार लोगों ने सांसद से मांग की। सांसद ने जनता की मांग को रेल मंत्री के सामने रखी। मंत्री ने इसके लिए हरी झंडी दे दी। सांसद तीन मार्च को रेलवे स्टेशन से दुमका रांची इंटरसिटी एक्सप्रेस को रवाना करेंगे। अगले दिन से ट्रेन अपने निर्धारित समय पर चलने लगेगी। नई ट्रेन चलाने की मंजूरी मिलने पर सांसद ने प्रधानमंत्री और रेल मंत्री का आभार व्यक्त किया है। कहा कि भविष्य में भी कई और सौगात उनके लोकसभा क्षेत्र में रहने वालों को मिलेगी। स्टेशन मास्टर अमरेश कुमार ने बताया कि दूसरी ट्रेन चलने की मंजूरी मिलने की सूचना हैं लेकिन अभी को प्राप्त होगी।

लोकल न्यूज़ का भरोसेमंद साथी!जागरण लोकल ऐपडाउनलोड करें