Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Dumka News: दुमका के मिनी गोवा में नहाने गए थे 4 छात्र, मयूराक्षी नदी में डूबे, शव की तलाश जारी

    Updated: Fri, 29 Aug 2025 09:15 AM (IST)

    दुमका के मुफ्फसिल थाना क्षेत्र में बाबूपुर पंचायत के मिनी गोवा में गुरुवार शाम चार लड़के नदी में बह गए। ये सभी जिला स्कूल के छात्र थे। रात से ही उनके परिवार वाले नदी किनारे बैठे हैं और पुलिस शवों की तलाश कर रही है। बताया जा रहा है कि आर्यन नामक छात्र अपने दोस्तों के साथ मयूराक्षी नदी में नहाने गया था।

    Hero Image
    दुमका के मिनी गोवा में नहाने गए 4 छात्र डूबे

    जागरण संवाददाता, दुमका। मुफ्फसिल थाना क्षेत्र के बाबूपुर पंचायत स्थित मिनी गोवा में गुरुवार की शाम चार लड़के बह गए। सभी लड़के दोस्त थे और जिला स्कूल के छात्र बताए जाते हैं। घर वाले रात से ही नदी के किनारे बैठे हुए। पुलिस भी शव की तलाश में जुटी है।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    बताया जाता है कि जिला स्कूल का छात्र आर्यन अपने तीन दोस्त हर्ष, कृष्ण सिंह और एक अन्य छात्र आर्यन गुरुवार की शाम को तीन बजे मिनी गोवा के नाम से मशहूर मयूराक्षी नदी में नहाने के लिए गए थे।

    शाम सात बजे तक कोई वापस नहीं आए तो घर वालों ने तलाश शुरू की। काफी प्रयास के बाद रात भर चारों लड़कों का कुछ नहीं पता चला। शुक्रवार की सुबह सूचना मिलते ही जामा और मुफ्फसिल थाना की पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू की।

    पुलिस को एक लड़के का कपड़ा और चप्पल भी बरामद किया है। कयास लगाया जा रहा है कि चारों लड़के बह गए हैं। इनमें आर्यन कुमार एसपी कॉलेज में प्रोफेसर डॉक्टर कलानंद ठाकुर का बेटा है।

    उनका कहना है कि बेटा अपने दोस्तों के साथ मिनी गोवा जाने की बात कह कर निकाला था लेकिन देर शाम तक वापस नहीं आया। सुबह उसका कपड़ा और चप्पल मिला है। पुलिस शव की तलाश करने का प्रयास कर रही है।

    comedy show banner
    comedy show banner