Move to Jagran APP
5/5शेष फ्री लेख

Hemant Soren: 'BJP नेताओं की बैटरी डिस्चार्ज, इंपोर्ट कर ला रहे', हेमंत सोरेन का तीखा तंज; निशाने पर कौन?

Hemant Soren मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन गुरुवार को दुमका पहुंचे। उन्होंने एयरपोर्ट पर पत्रकारों से बातचीत की। इस दौरान हेमंत सोरेन ने भाजपा पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने झारखंड में बाहरी भाजपा नेताओं की बढ़ती सक्रियता पर कहा कि भाजपा नेताओं की बैटरी डिस्चार्ज हो गया है इसलिए बाहर से इंपोर्ट कर रहे हैं। अब इनके नेताओं का प्रदेश में कुछ नहीं होने वाला है।

By Rajeev Ranjan Edited By: Shashank Shekhar Updated: Thu, 01 Aug 2024 09:30 PM (IST)
Hero Image
मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन और केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान। फाइल फोटो

जागरण संवाददाता, दुमका। मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने भाजपा के चुनाव प्रभारी शिवराज सिंह चौहान और सह चुनाव प्रभारी हिमंत बिस्वा सरमा को बाहरी नेता बताते हुए राज्य में उनकी बढ़ती सक्रियता पर तंज कसा है। गुरुवार को दुमका एयरपोर्ट पर पत्रकारों से बातचीत के क्रम में उन्होंने भाजपा पर जमकर निशाना साधा।

असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा के पाकुड़ के गोपीनाथपुर जाने की अनुमति नहीं दिए जाने के सवाल पर उन्होंने कहा कि यहां के भाजपा नेता इतने निष्क्रिय हो गए हैं कि अब इनकी बैटरी भी डिस्चार्ज हो चुकी है। ऐसे में बाहर के नेताओं को इंपोर्ट कर यहां के भाजपा नेताओं की बैटरी चार्ज करने की कोशिश की जा रही है।

उन्होने कहा कि कहा कि अब भाजपा का झारखंड में कुछ नहीं होने वाला है। जनता इन्हें पहले ही बाहर का रास्ता दिखा चुकी है। आगे और भी स्थिति खराब होने वाली है।

अभिभावक के रूप में हमेशा मिला सुहासिनीजी का आशीर्वाद

मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने गुरुवार को दुमका पहुंचकर महेशपुर विधायक प्रो़ स्टीफन मरांडी की पत्नी सुहासिनी बेसरा के अंतिम दर्शन किए और उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की। सुहासिनी बेसरा का बुधवार को दुर्गापुर में इलाज के दौरान निधन हो गया। दोपहर में मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन, पत्नी कल्पना सोरेन व हेमंत सोरेन के भाई दुमका विधायक बसंत सोरेन स्टीफन मरांडी के घर पहुंचे।

उन्होंने मरांडी और उनके स्वजन को इस दुख की घड़ी में ढाढस बंधाया और कहा कि सुहासिनी बेसरा जी का एक अभिभावक के तौर पर आशीर्वाद हमेशा मिलता रहा। हमारे दिल में उनके लिए विशेष जगह थी। ईश्वर से कामना करता हूं कि उस पवित्र आत्मा को अपने पास स्थान दें।

इससे पहले सांसद नलिन सोरेन ने भी श्रद्धांजलि अर्पित की। बाद में सुहासिनी बेसरा का अंतिम संस्कार गोपीकांदर प्रखंड में स्थित उनके पैतृक गांव बड़ापाथर में किया गया।

ये भी पढ़ें- 

JSSC: कब जारी होगा असिस्टेंट प्रोफेसर नियुक्ति परीक्षा का परिणाम? सुप्रीम कोर्ट जाने की तैयारी में हेमंत सरकार

CM हेमंत सोरेन से मिले सरयू राय, स्वास्थ्य मंत्री पर लगा दिया गंभीर आरोप; कर दी कार्रवाई की मांग