Move to Jagran APP

झारखंड बंद का दुमका शहर में दिखा व्यापक असर

रिवर्स मैटर == भूमि अधिग्रहण संशोधन बिल के विरोध और इसे वापस लेने की मांग पर गुरुवार को

By JagranEdited By: Updated: Thu, 05 Jul 2018 05:19 PM (IST)
Hero Image
झारखंड बंद का दुमका शहर में दिखा व्यापक असर

रिवर्स मैटर == भूमि अधिग्रहण संशोधन बिल के विरोध और इसे वापस लेने की मांग पर गुरुवार को बारिश के बावजूद झामुमो, कांग्रेस, झाविमो, राजद, वाम दल समेत अन्य दलों के आह्वान पर झारखंड बंद का उपराजधानी दुमका में व्यापक असर दिखा। बंदी के दौरान दुमका शहर की अधिकांश दुकानें बंद रहीं। बाजार के सड़कों पर सन्नाटा पसरा था।

शहर के कई प्राइवेट शिक्षण संस्थान भी बंद को देखते हुए अवकाश का एलान कर दिया था। दुमका से लंबी दूरी के वाहनों का परिचालन नहीं हो सका। हालांकि बंद समर्थकों की गिरफ्तारी के बाद दोपहर बाद तेजी से स्थिति सामान्य होती चली गई। वहीं जिले के विभिन्न प्रखंड व ग्रामीण इलाकों में कहीं बंद असरदार रहा तो कहीं इसका प्रभाव मिलाजुला व आंशिक भी रहा। बंदी के दौरान कहीं से कोई अप्रिय वारदात की खबर नहीं है। बंद समर्थकों पर दबाव बनाए रखने के लिए दुमका समेत ग्रामीण इलाकों में जिला प्रशासन के स्तर से व्यापक तैयारी की गई थी। दुमका से लेकर ग्रामीण क्षेत्रों में बड़ी मात्रा में सुरक्षा के जवान, गश्ती दल व पुलिस तैनात थी।

फोटो : 01, 02, 03, 04, 05, 06, 07,08, 09, 011, 012, 013, 014,015, 016,017,

---

दुमका : झारखंड बंद को लेकर अहले सुबह से ही विपक्षी दल के नेता व कार्यकर्ता और प्रशासन की मुस्तैदी सड़कों पर दिखने लगी थी। सुबह में लगातार बारिश के बावजूद

दोनों ओर से दायित्वों का निर्वहन किया जा रहा था। बंद समर्थक लगातार इस प्रयास में लगे हुए थे कि हरहाल में बंद को पूर्ण सफल बनाया जाए। इसके लिए बंद समर्थक

सिदो-कान्हु चौक पर एकत्र हुए और फिर झामुमो विधायक नलीन सोरेन की अगुवाई में झामुमो के केंद्रीय महासचिव विजय कुमार ¨सह, सुभाष ¨सह, रवि यादव, शबनम खातून, कांग्रेस के जिलाध्यक्ष श्यामल किशोर ¨सह, डॉ. सुशील मरांडी, प्रो. मनोज अम्बष्ट, संजीत कुमार ¨सह, सागेन मुर्मू, मार्शल मुर्मू, झाविमो के जिला अध्यक्षा धर्मेद्र ¨सह, मार्था हांसदा, राजद के जिलाध्यक्ष अमरेंद्र यादव, माकपा के जिला महासचिव एहेशाम अहमद समेत बड़ी संख्या में विपक्षी दलों के कार्यकर्ताओं शहर में निकल कर दुकानों को बंद कराया। बंद समर्थक कभी एक साथ तो कभी अलग-अलग जत्था बनाकर सरकार विरोधी नारेबाजी करते हुए शहर के दुकानों को बंद कराया। हालांकि बंद के मद्देनजर शहर की अधिकांश दुकानें पहले से ही स्वत: स्फूर्त बंद था। लंबी दूरी के यात्री बसों का भी परिचालन बाधित रहा। उधर दुमका-साहिबगंज मुख्य पथ पर फूलोझानो चौक पर बड़ी युवा का कॉलेज के छात्र भी बंद के समर्थन में शामिल हुए और चौक को जाम रखा। दिन चढ़ने के बाद बंद समर्थकों को पुलिस प्रशासन ने गिरफ्तार का अस्थायी तौर पर दुमका इंडोर स्टेडियम को बनाए गए कैंप जेल में ले जाकर रखा। दुमका के अनुमंडल पदाधिकारी राकेश कुमार ने कहा कि बंद के दौरान 1625 बंद समर्थकों ने गिरफ्तारी दी है जिसमें कई दल के नेता व कार्यकर्ता शामिल हैं। उन्होंने कहा कि बंद के दौरान कहीं से कोई अप्रिय वारदात की खबर नहीं है।

---

रामगढ़ में बंद का मिला-जुला असर

---

रामगढ़ : भूमि अधिग्रहण संशोधन बिल के विरोध में झारखंड बंद का रामगढ़ में मिलाजुला असर देखने को मिला। सुबह आठ बजे से झामुमो युवा नेता छोटेलाल मंडल, प्रखंड अध्यक्ष शिवलाल मरांडी तथा कांग्रेस के प्रखंड अध्यक्ष बारिश मुर्मू रामगढ़ बाजार पहुंचकर बीच चौक पर सड़क जाम कर दिए थे। हालांकि बंदी की खबर एक दिन पूर्व ही दिए जाने के कारण रामगढ़ के अधिकतर दुकानदारों ने अपनी दुकान नहीं खोली। इस दौरान कार्यकर्ताओं द्वारा रामगढ़ बाजार से सटे सभी शिक्षण संस्थान को भी बंद कर दिया गया। लगभग 10.30 बजे पुलिस उपाधीक्षक संतोष कुमार तथा थाना संजय कुमार जामस्थल पर पहुंचे तथा झामुमो के युवा नेता छोटेलाल मंडल, कांग्रेस के प्रखंड अध्यक्ष बारिश मुर्मू समेत लगभग 50 कार्यकर्ता को गिरफ्तार कर थाना ले गए। इसके बाद पुलिस द्वारा रामगढ़ बाजार के दुकानदारों से दुकान खोलने को कहा जिसके बाद रामगढ़ बाजार की सभी दुकानें खुल गई। वहीं वाहनों का परिचालन को भी पुलिस द्वारा प्रारंभ करा दिया गया। कड़¨बधा बाजार पूरी तरह से बंद रहा। हालांकि बंद की सूचना पूर्व से ही होने के कारण बड़े वाहनों का परिचालन पूरी तरह से बंद था। इस दौरान झामुमो के अजीत दास, बारिश मुर्मू, कमलाकांत मंडल, सुशील मुर्मू, सुनील हेम्ब्रम, जीतलाल राय, कैना मोसमात, कारी देवी, गिरधारी मंडल, ललन कुमार, भुदेव मुर्मू, मुकेंद्र मंडल समेत अन्य कार्यकर्ता उपस्थित थे। बंद के दौरान रामगढ़ में 105 बंद समर्थकों को गिरफ्तार किया गया।

---

जामा में बंद का दिखा असर

---

जामा : जामा प्रखंड में बंद कामयाब एवं शांतिपूर्ण रहा। विपक्षियों ने विरोध दर्ज करने के लिए जामा, महारो, भूरभूरी, बारापलासी एवं लकड़जोरिया में प्वाइंट बनाकर सड़क जाम करने में सफल रहे जिसकी वजह से प्रखंड क्षेत्र में बंद असरदार रहा। हालांकि महारो में प्रशासन की दबिश से सड़क जाम नहीं होने दिया गया। यहां पुलिस उपाधीक्षक राम समद के नेतृत्व में इंस्पेक्टर रामपूजन ¨सह थाना प्रभारी संजय कुमार मालवीय के द्वारा ¨हसक घटनाओं से निबटने के लिए मुस्तैद थे। बंद के दौरान जेएमएम के कालेश्वर सोरेन, कांग्रेस के प्रेम कुमार साह, जेवीएम के हराधन मरिक, सुरेंद्र यादव, सनत हांसदा, उदयकांत, बाबूराम हांसदा, जय मुर्मू, निर्मल बेसरा, हेमलाल मरांडी लक्ष्मी यादव समेत कई नेता सक्रिय थे। इस दौरान 105 बंद समर्थकों को गिरफ्तार किया गया।

---

पत्ताबाड़ी सड़क जाम में फंसे यात्री व वाहन

---

पत्ताबाड़ी : शिकारीपाड़ा थाना क्षेत्र के पत्ताबाड़ी चौक पर झामुमो के जिला उपाध्यक्ष लाल मोहम्मद के नेतृत्व में सुबह साढ़े सात बजे ही जाम कर दिया गया। इसकी वजह से दुमका-सिउड़ी व रामपुरहाट पथ पर वाहनों का आवागमन ठप रहा। जाम में कोलकाता से लौट रहे यात्री वाहन फंस गए थे। इस दौरान बस यात्री बेहाल व परेशान रहे। बंद को सफल बनाने को लेकर झामुमो के केंद्रीय समिति सदस्य आलोक सोरेन सलाम अंसारी राजनीश कुमार सुकदेव हेम्ब्रम सुमोति सोरेन समेत जेवीएम के प्रखंड अध्यक्ष एग्नाथियूस हेम्ब्रम समेत कई मौजूद थे जिन्हें पुलिस ने गिरफ्तार किया।

---

मसलिया में बंदी असरदार

---

दलाही : बंद समर्थक सुबह से ही मसलिया थाना क्षेत्र के लहरजोरिया मोड़ एवं लखियाडीह मोड़ पर सड़क जाम कर सरकार के विरोध में नारेबाजी शुरूकर दिए थे। बंद को सफल बनाने को लेकर सैकड़ों कार्यकर्ता सड़क पर उतरे थे जिसकी वजह से प्रखंड क्षेत्र में बंद असरदार रहा। बंद के दौरान अधिकांश दुकानें बंद रहीं और वाहनों का परिचालन भी कम दिखा।

सरैयाहाट में बंद का आंशिक असर

सरैयाहाट : सरैयाहाट में आंशिक असर देखा गया। इस दौरान स्थानीय बाजार, दुकान, स्कूल, बैंक एवं अन्य प्रतिष्ठान अन्य दिनों की तरह खुले रहे। वहीं मुख्य मार्ग पर छोटे वाहनों का परिचालन सामान्य रहा। झामुमो नेता अशोक कुमार के नेतृत्व में सरैयाहाट मुख्य चौक एवं कोठिया चौक के निकट देवघर-हंसडीहा मुख्य मार्ग को जाम कर सरकार के विरोध में नारा लगाया गया। बाद में थाना प्रभारी मनोज राय दलबल के साथ चौक पहुंचे एवं जाम हटाते हुए 50 बंद समर्थकों को गिरफ्तार किया। बंद समर्थकों में झाविमो के सुबोध यादव, दीपक यादव, देवनारायण यादव, श्रीपति यादव, प्रभुदयाल शर्मा, विनोद यादव, झामुमो के देवलाल बेसरा, मुर्तजा अंसारी, राजेश चौधरी, मनभरण राय, नंदलाल हांसदा शामिल थे।

हंसडीहा में बंद बेअसर

हंसडीहा : हंसडीहा में बंद बेअसर रहा। विपक्ष के एक भी नेता बंद के दौरान नजर नहीं आए। इस दौरान हंसडीहा के सभी स्कूल कॉलेज व अन्य सरकारी संस्थान खुले रहे। लंबी दूरी की बसों को छोड़ लोकल चलनेवाली बसों का परिचालन बाधित नहीं रहा। बिहार से आनेवाले मालवाहक ट्रक भी चलते रहे।

---

काठीकुंड में बंद जोरदार

काठीकुंड : विपक्षी दलों ने गुरुवार को चांदनी चौक पर विधायक प्रतिनिधि जोन सोरेन, कांग्रेस प्रखंड अध्यक्ष होपना किस्कू, जेवीएम के संतोष सोरेन के नेतृत्व में सड़क जाम कर दिया। बंद के दौरान बाजार पूर्ण रूप से बंद रहा। बसों का परिचालन भी बंद रहा। शिक्षण संस्थान भी बंद की वजह से प्रभावित थे। निजी विद्यालयों को बंद रखा गया था। बाद में थाना प्रभारी फरीद आलम, पुलिस निरीक्षक विवेकानंद, अंचलाधिकारी सुनील वर्मा ने 1000 समर्थकों को हिरासत में लिया। पुलिस ने जोन सोरेन, होपना किस्कू, संतोष सोरेन, स्टीफन मरांडी समेत कई नेताओं ने गिरफ्तारी दी। इधर दुमका सदर प्रखंड के गुहियाजोरी चौक पर भी बंद समर्थकों ने जाम कर दिया था।

---

नोनीहाट में बंद आंशिक

नोनीहाट : बंद के दौरान बंद समर्थक दुमका-भागलपुर पथ को जाम करने को सड़क पर उतरे थे। इसकी वजह से दर्जनों गाड़ियों की कतार लग गई और यात्री परेशान रहे। पुलिस प्रशासन द्वारा यहां 43 बंद समर्थकों को गिरफ्तार किया गया।

---

रानीश्वर में बंद मिला-जुला

रानीश्वर : प्रखंड क्षेत्र में बंद का मिला-जुला असर देखा गया। दुमका-सिउड़ी मुख्य पथ एवं रघुनाथपुर-आसनबनी-बरमसिया पथ पर वाहनों का परिचालन बंद रहा। प्रखंड मुख्यालय के रघुनाथपुर मोड़ पर झामुमो की अगुवाई में चार घंटा तक सड़क जाम रहा। झामुमो के प्रखंड अध्यक्ष भैरव दत्त सीपीआइ के अजीत पाल, कांग्रेस के राज्य समिति के सदस्य राजा मरांडी, योगानंद सरकार, सीपीआइ के अजीत पाल के नेतृत्व में भूमि अधिग्रहण संशोधन बिल के विरोध में आयोजित सड़क जाम में सैकड़ों कार्यकर्ता जाम में शामिल हुए। बीडीओ ज्ञानेंद्र कुमार ने थाना प्रभारी फागो होरो के साथ पहुंच कर गिरफ्तारी की।

आपके शहर की हर बड़ी खबर, अब आपके फोन पर। डाउनलोड करें लोकल न्यूज़ का सबसे भरोसेमंद साथी- जागरण लोकल ऐप।