Move to Jagran APP
5/5शेष फ्री लेख

Jharkhand Politics: JMM ही नहीं झारखंड में BJP के अंदर भी सब ठीक नहीं, एक नेता के खिलाफ बगावती सुर तेज

Jharkhand Politics झारखंड में सियासी हलचल तेज है। एक तरफ पूर्व सीएम चंपई सोरेन (Champai Soren) के भाजपा में जाने की अटकलें हैं। इस बीच यह भी कयास है कि जेएमएम (JMM MLA) के कई विधायक भी पाला बदल सकते हैं। दूसरी तरह भाजपा के अंदर भी सब ठीक नहीं है। नई खबर की इस बात की पुष्टि करती है।

By Anoop Kumar Srivastava Edited By: Mukul Kumar Updated: Sun, 18 Aug 2024 04:10 PM (IST)
Hero Image
दुमका में भाजपा नेताओं का काटा बवाल

संवाद सहयोगी, रामगढ़ (दुमका)। दुमका में पार्टी विद् डिफरेंस में डिफरेंस बढ़ता ही जा रहा है। खासकर जब से भाजपा के जिला अध्यक्ष ने नई जिला कमेटी का एलान किया है, उसके बाद से उनके खिलाफ भाजपा कार्यकर्ताओं की गोलबंदी बढ़ती जा रही है।

भाजपा के कार्यकर्ता अब मुखर होकर न सिर्फ उनका विरोध कर रहे हैं बल्कि उन्हें पद से हटाने की भी मांग करने लगे हैं।

शनिवार को दुमका के जामा विधानसभा के रामगढ़ प्रखंड में भाजपा कार्यकर्ताओं ने बालक मध्य विद्यालय में बैठक कर जिला अध्यक्ष गौरवकांत प्रसाद व उनकी नई टीम के पदाधिकारियों के खिलाफ जमकर नारेबाजी की।

भाजपा कार्यकर्ताओं ने आक्रोशित भाव से कहा कि हाल ही में हुए लोकसभा चुनाव में जिला अध्यक्ष गौरवकांत व इनकी टीम के कारण भाजपा के प्रत्याशी सीता सोरेन को हार का सामना करना पड़ा है।

कार्यकर्ताओं को नहीं दी जाती है अहमियत

इन नेताओं की वजह से ही पार्टी के अंदर गुटबाजी है। भाजपा के जो कार्यकर्ता इनकी हां में हां मिलाते हैं उन्हें पदों पर रखा जाता है। शेष कार्यकर्ताओं को कोई अहमियत नहीं दी जाती है।

कार्यकर्ताओं ने इन नेताओं पर कई गंभीर आरोप लगाते हुए प्रदेश अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी को पत्र लिखकर इस मामले में समुचित निर्णय लेने का आग्रह किया है।

कार्यकर्ताओं का कहना है कि यदि पार्टी ऐसे नेताओं को पदों से नहीं हटाती है तो आने वाले विधानसभा चुनाव में भी भाजपा को काफी फजीहत झेलनी पड़ सकती है।

आरोप यह भी लगाया कि एक ही व्यक्ति को बार-बार प्रखंड अध्यक्ष बनाया जाता है। भाजपा के अन्य सक्रिय कार्यकर्ता को केवल झंडा ढोने के लिए रखा जाता है। कहा कि अगर इस मामले में विचार नहीं किया गया तो आने वाले दिनों में भाजपा के कार्यकर्ता सामूहिक इस्तीफा भी दे सकते हैं।

यह भी पढ़ें-

किस रास्ते से दिल्ली पहुंचे चंपई सोरेन? झारखंड सीमा तक साथ रहा पुलिस स्कॉट; JMM नेताओं को नहीं लगी कोई भनक

झारखंड में सियासी भूचाल, पूर्व CM चंपई सोरेन दिल्ली पहुंचे; दे दी पहली प्रतिक्रिया