Move to Jagran APP

Jharkhand Politics: झारखंड में इतनी सीटों पर विस चुनाव लड़ेगी LAP, पार्टी की बैठक में हुआ फैसला

शुक्रवार को लोकहित अधिकार पार्टी (LAP) की समीक्षा बैठक हुई। प्रदेश उपाध्यक्ष सह दुमका जिला प्रभारी अनिल टुडू की अध्यक्षता में इस बैठक में पार्टी ने इस साल झारखंड में होने वाले विधानसभा चुनाव में अपने उम्मीदवार उतारने पर फैसला लिया। एलएपी कुल 81 विधानसभा सीटों पर चुनाव लड़ेगी। बता दें कि इस साल हुए आम चुनाव में पार्टी ने राज्य की सभी 14 सीटों पर नामांकन किया था।

By Anoop Kumar Srivastava Edited By: Shoyeb Ahmed Published: Fri, 05 Jul 2024 06:48 PM (IST)Updated: Fri, 05 Jul 2024 06:48 PM (IST)
शुक्रवार को परिषदन परिसर में समीक्षा बैठक करते लोकहित अधिकार पार्टी के कार्यकर्ता

संवाददाता जागरण, दुमका। लोकहित अधिकार पार्टी (एलएपी) की दुमका लोकसभा स्तरीय समीक्षा बैठक शुक्रवार को परिसदन में प्रदेश उपाध्यक्ष सह दुमका जिला प्रभारी अनिल टुडू की अध्यक्षता में हुई।

प्रदेश अध्यक्ष सुनील साहू ने कहा कि लोकहित अधिकार पार्टी सामाजिक न्याय आधारित पार्टी है। लोकसभा चुनाव में झारखंड के सभी 14 सीटों पर नामांकन किया था।

दो जगह नामांकन रद हो जाने के कारण केवल 12 सीटों पर ही चुनाव लड़ सके थे। साधन-संसाधन और संगठन के अभाव में विपरीत परिस्थितियों का सामना करते हुए भी 62,136 वोट प्राप्त किए। अब संगठन विस्तार कार्य तेज गति से हो रहा है।

पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष ने क्या कहा?

इसलिए झारखंड के सभी 81 विधानसभा सीटों पर चुनाव लड़ने का निर्णय लिया है। प्रदेश उपाध्यक्ष अनिल टुडू ने कहा कि सभी सीटों पर चुनाव लड़ने के साथ कुछ सीटों को चिन्हित भी किया जा रहा है ताकि विधानसभा चुनाव में पार्टी कुछ सीटों पर जीत दर्ज कर सके !

पार्टी में शामिल होने के बाद महाशन मुर्मू ने कहा कि दुमका लोकसभा चुनाव निर्दलीय लड़ा था और 21372 वोट लाकर तीसरा स्थान प्राप्त किया था। अब लोकहित अधिकार पार्टी का संगठन विस्तार किया जाएगा। यदि पार्टी ने टिकट दिया तो नाला विधानसभा से दावा पेश करेंगे।

बैठक में ये लोग हुए शामिल

बैठक में निशाकर मपुल, विपिन माल, लालमहन, विमल गोटार्ड, महान मरांडी, किलिफद मुर्मू, मंगल मुर्मू, लखीराम बेसरा, सुशील मुर्मू,जीबन मुर्मू, हीरालाल सोरेन, पिंटू सोरेन, महाबिर मुर्मू, सुधीर मुर्मू, बाबुश्वर मरांडी व मिलथ हांसदा आदि मौजूद थे।

ये भी पढ़ें-

Hemant Soren की भाभी सीता सोरेन को आया गुस्सा, पूछा- कोल्हान टाइगर चंपई को JMM ने क्यों चुप कराया?

Hemant Soren: हेमंत सोरेन के सत्ता संभालते ही 'खेल' शुरू, 'मिशन झारखंड' पर लगे BJP के दो कद्दावर नेता


This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.