Move to Jagran APP
5/5शेष फ्री लेख

बैठक कर ग्रामीणों की समस्या से अवगत कराया

रामगढ़ : कांग्रेस पार्टी के प्रखंड अध्यक्ष बारिश मुर्मू ने मंगलवार को छोटी रणबहियार पंचायत अंतर्गत पंडुवा गांव में ग्रामीणों के साथ बैठक कर ग्रामीणों की समस्या से अवगत हुए। कांग्रेस पार्टी के प्रखंड अध्यक्ष बारिश मुर्मू ने ग्रामीणों को संबोधित करते हुए कहा कि यदि केंद्र तथा राज्य में कांग्रेस पार्टी की सरकार बनती है तो यहां के लोगों के कल्याण के लिए कई प्रकार की योजनाएं चलाएगी।

By JagranEdited By: Updated: Tue, 05 Feb 2019 06:11 PM (IST)
Hero Image
बैठक कर ग्रामीणों की समस्या से अवगत कराया

रामगढ़ : कांग्रेस पार्टी के प्रखंड अध्यक्ष बारिश मुर्मू ने मंगलवार को छोटी रणबहियार पंचायत अंतर्गत पंडुवा गांव में ग्रामीणों के साथ बैठक कर ग्रामीणों की समस्या से अवगत हुए। कांग्रेस पार्टी के प्रखंड अध्यक्ष बारिश मुर्मू ने ग्रामीणों को संबोधित करते हुए कहा कि यदि केंद्र तथा राज्य में कांग्रेस पार्टी की सरकार बनती है तो यहां के लोगों के कल्याण के लिए कई प्रकार की योजनाएं चलाएगी। उन्होंने कांग्रेस पार्टी से लोगों को जुड़ने का आह्वान किया। इस दौरान शक्ति एप के माध्यम से कई लोगों को कांग्रेस पार्टी से जोड़ा गया। बारिश ने बताया कि वर्तमान भाजपा सरकार से यहां के लोगों का कल्याण नहीं होनेवाला है। झारखंड में सुखाड़ के कारण यहां के किसानों का अधिकांश फसल नष्ट हो गया। राज्य सरकार को यहां के किसानों का कर्ज को माफ करना चाहिए। राज्य की भाजपा सरकार केवल अभी तक किसानों को किसी प्रकार की राहत नहीं दे रही है। रबी फसल के तहत बीज का वितरण भी संबंधित कर्मी द्वारा बिचौलिया के माध्यम से कराया जा रहा है। इसलिए किसानों के साथ-साथ आमलोगों को भी राहत प्रदान करने के लिए अबकी बार कांग्रेस की सरकार बनानी होगी। इस दौरान उन्होंने ग्रामीणों की समस्या से अवगत हुए। ग्रामीणों ने बताया कि पंडुवा राय टोला में दो चापाकल की आवश्यकता है। गांव में मौजूद पहाड़िया परिवार को अभी तक पेंशन तथा अंत्योदय कार्ड मुहैया नहीं कराया गया है। वहीं गांव में 60 लाख की लागत से चेकडैम बनाया गया है लेकिन इस चेकडैम में एक बूंद भी पानी मौजूद नहीं है। इस दौरान राजीव कुमार जायसवाल, गौरीशंकर राय, हराधन राय, पंकज राय, जवाहर लाल राय समेत अन्य लोग उपस्थित थे।