Move to Jagran APP
5/5शेष फ्री लेख

सड़क हादसे की बड़ी खबर: चाय की गुमटी में घुस गया ट्रक, चुस्‍की लगा रहे चार लोगों की दर्दनाक मौत

दुमका से सड़क हादसे की एक बड़ी खबर सामने आई है जिसकी चपेट में आकर चार लोगों की मौत हो गई है। घटना दुमका हंसडीहा थाना क्षेत्र में थाना से चंद कदम दूर की है। यहां एक ट्रक चाय की गुमटी में घुस गया। इसमें चाय पी रहे चार लोगों की मौत हो गई। घटना को लेकर स्‍थानीय लोगों में आक्रोश है।

By Jagran News Edited By: Arijita Sen Updated: Mon, 04 Mar 2024 11:50 AM (IST)
Hero Image
हादसे नाराज लोगों ने देवकर दुमका मुख्य सड़क कोकर दिया है जाम।

जागरण संवाददाता, दुमका। झारखंड के दुमका से सड़क हादसे की एक बड़ी खबर सामने आ रही है। यहां गुमटी में एक ट्रक के घुसने चार की मौत हो गई है। घटना दुमका (Dumka) हंसडीहा थाना क्षेत्र में थाना से चंद कदम दूर की है। यहां एक ट्रक चाय की गुमटी में घुस गया।

इस दौरान चाय पी रहे चार लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, वहीं आधा दर्जन लोगों के घायल होने की सूचना है। सभी घायलों को इलाज के लिए सरैयाहाट के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया है। अभी मरने वालों की पहचान नहीं हो सकी है, लेकिन सभी स्थानीय लोग बताए जा रहे हैं।

संबंधित खबर अपडेट की जा रही है...

यह भी पढ़ें: मुख्‍यमंत्री चंपई सोरेन ने गढ़वा को दी करोड़ों की सौगात, फुटबॉल स्‍टेडियम से लेकर हैलीपेड तक की अब मिलेगी सुविधा

यह भी पढ़ें: PM मोदी ने हरी झंडी दिखा किया टाटा-बदाम पहाड़ मेमू ट्रेन को किया रवाना, इन दो नई ट्रेनों की भी दी सौगात

लोकल न्यूज़ का भरोसेमंद साथी!जागरण लोकल ऐपडाउनलोड करें